बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा सोनम कपूर अपने फैशन सेंस से हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। सोनम कपूर फिलहाल एक ज्वेलरी और वॉच एग्जीबिशन के लिए दोहा में हैं। हालांकि वह लगातार सोशल मीडिया के जरिेए इस इवेंट की तस्वीरें साझा कर रही हैं। सोनम ने हाल ही में कुछ तस्वीरों को शेयर किया है, जिसमें वह वन-शॉल्डर फेदर डिटेल ड्रेस पहना हुआ है। उनकी यह ड्रेस उल्याना सरगीन्को कुट्योर लेबल की है।
ब्लैक हगिंग गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आईं सोनम कपूर, तस्वीरें देख नहीं हटेगी आपकी नजर
सोनम इस ब्लैक कलर की बॉडी हगिंग ड्रेस में बहुत अच्छे से अपने कर्व्स फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही हैं। सोनम के ऊपर यह ड्रेस काफी खूबसूरत नजर आ रहा है।
वहीं बात मेकअप की करें तो सोनम ने इस शिमरी आउटफिट को शिमरी आइलिड, डिफाइंड आइब्रो मेकअप और न्यूड लिप्स को साथ कंप्लीट किया है। इसके साथ ही उन्होंने बालों में मेसी बन बनाया।
सोनम की इस ड्रेस के साथ ज्वेलरी का मैचिंग भी काफी अच्छा है। उन्होंने इस ब्लैक कलर के गाउन के साथ लेयर्ड नेकलेस, स्टेटमेंट इयररिंग्स, एक अंगूठी और डायमंड स्टड ब्रैसलेट पहना हुआ है।
A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor) on
बता दें कि इससे पहले भी सोनम कपूर ऑल गोल्डन सूट लुक में नजर आईं थी। उन्होंने इस सूट के साथ गोल्ड चोकर सेट और इयररिंग्स पहना हुआ था।