फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skin Care: बेजान दिखने लगी है हाथ-पैर की त्वचा तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, कुछ ही समय में दिखेगा असर

Wed, 16 Aug 2023 10:52 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 16 Aug 2023 10:52 AM IST
सार

अगर आपकी त्वचा लगातार बदलते मौसम की वजह से बेजान दिखने लगी है तो आप कुछ घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं। 

विज्ञापन
Skin Care Tips To Reduce Dullness of skin in hindi
skin care - फोटो : istock

Skin Care: अगस्त का महीना चल रहा है। इस महीने में कभी तो तेज धूप निकल रही है, कभी तेज बारिश हो रही है। बारिश के बाद होने वाली उमस की वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इस परेशानी का सीधा असर लोगों की त्वचा पर दिखाई दे रहा है। बदलते मौसम की वजह से ही त्वचा पर रूखापन नजर आने लगा है। इसके साथ ही चेहरा काफी डल लगने लगा है।



ऐसे में वापस से ग्लो पाने के लिए आप या तो पार्लर जाकर स्किन ट्रीटमेंट करा सकते हैं या फिर कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर वापस निखरती हुई त्वचा पा सकते हैं। बहुत से लोग पार्लर जाकर पैसे खर्च करने से कतराते हैं। ऐसे में आज के लेख में हम आपको त्वचा की डलनेस कम करने के लिए कुछ घरेलू तरीके बताने जा रहे हैं ताकि आपको निखरती हुई त्वचा पाने के लिए ज्यादा रुपये खर्च करने की जरूरत ना पड़े।

Skin Care Tips To Reduce Dullness of skin in hindi
नींबू और शहद - फोटो : social media

नींबू का रस और शहद

इस पैक से आपकी त्वचा में निखार दिखने लगेगा। इसके इस्तेमाल के लिए आपको बस एक कटोरी में एक चम्मच ताजा नींबू का रस निचोड़ना है और उसमें बराबर मात्रा में शहद डालकर मिलाना है। इस पेस्ट को आधे घंटे के लिए त्वचा पर लगाएं और फिर चेहरा धो लें। इससे चेहरे पर ब्राइटनेस आती है।

Skin Care Tips To Reduce Dullness of skin in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दही और टमाटर

इन चीजों के इस्तेमाल से त्वचा की डलनेस काफी हद तक कम हो जाती है। इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले एक टमाटर लें और उसका छिलका निकाल दें। अब इसमें 1-2 टेबलस्पून ताजा दही डालकर इसका पेस्ट बनाएं। इसको आप प्रभावित जगहों पर लगाकर निखरती त्वचा पा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Skin Care Tips To Reduce Dullness of skin in hindi
हल्दी

हल्दी और बेसन

हल्दी और बेसन दोनों ही चीजें त्वचा के लिए काफी लाभदायक होती हैं। इसके इस्तेमाल के लिए आप एक कटोरी में 1 चम्मच हल्दी लें और इसमें 1 कप बेसन मिला लें। अब इसमें पानी मिलाकर इसका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट से अपने चेहरे पर 15 मिनट के लिए स्क्रब करें और फिर चेहरा धो लें।

विज्ञापन
Skin Care Tips To Reduce Dullness of skin in hindi
potato - फोटो : istock

आलू का रस

आलू में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो त्वचा के लिए काफी लाभदायक होते हैं। इसके लिए आपको बस एक कच्चे आलू का रस निकालना है। रस निकालकर इसे रुई की मदद से चेहरे पर लगाएं और कुछ समय बाद चेहरे को धो लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed