फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्वेता तिवारी का फंकी लुक है जबरदस्त, संगीता बिजलानी ने कह डाली ये बात

Fri, 09 Jul 2021 03:22 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Fri, 09 Jul 2021 03:22 PM IST
विज्ञापन
shweta tiwari latest funky and cool look in hindi
श्वेता तिवारी - फोटो : instagram

श्वेता तिवारी ने पिछले कई सालों में कुछ के साथ कई सारे प्रयोग किए हैं। इतने सालों से इंडस्ट्री में होने के बावजूद वे एक जगह रुकी नहीं, यही वजह है कि फैंस उन्हें खूब पसंद करते हैं। वे आए दिन एक से बढ़कर एक लुक्स ट्राय करती हैं और तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा भी करती हैं। श्वेता के प्रोफेशनल फोटोशूट्स को फैंस खूब पसंद करते हैं। वे हर तरह के ट्रेंड को फॉलो करती हैं और उनके फैशन सेंस को बहुत अच्छा माना जाता है। पिछले दिनों श्वेता की बेटी पलक भी अपनी एक से बढ़कर एक तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर रही थीं, ऐसे में माना जा रहा था कि पलक की अलग-अलग लुक्स और फोटोशूट में भी श्वेता की सलाह होती हैं। हाल ही में श्वेता ने कुछ अलग ट्राय करने की कोशिश में एक फंकी सा ड्रेस पहना है, जो कि उनपर खूब अच्छा भी लग रहा है और उनके इस लुक को कूल बना रहा है। श्वेता के इस लुक को कई सारे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। उनकी तस्वीर पर संगीता बिजलानी ने भी कमेंट किया है। अगली स्लाइड्स से देखिए श्वेता का यह लेटेस्ट कूल और फंकी अंदाज। 

shweta tiwari latest funky and cool look in hindi
श्वेता तिवारी - फोटो : instagram

ऐसा है लुक 
श्वेता ने वाइट कलर का ड्रेस पहना है जिसमें कि पैंट, इनर और कोट शामिल है। इनपर लाल,नीले, पिंक, स्किन आदि रंगों के अलग-अलग कैरेक्टर बने हुए हैं। जैकेट में पेट के यहां पर एक बटन है जिसे कि श्वेता ने लगाया हुआ है।

shweta tiwari latest funky and cool look in hindi
श्वेता तिवारी - फोटो : instagram

हील्स भी हैं आकर्षक
श्वेता ने इस लुक से साथ आकर्षक सी हल्दी पीले रंग की हील्स पहन रखी हैं। ये पॉइंटेड हील्स हैं जो कि उनके इस फंकी लुक को पूरा कर रही हैं। गले में गोल्डन कलर का दो पतली चेन वाला नेकपीस डाला हुआ है जो कि अच्छा लग रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
shweta tiwari latest funky and cool look in hindi
shweta tiwari - फोटो : instagram

बालों की स्टाइलिंग है परफेक्ट
श्वेता के बालों की स्ट्रेटनिंग की हुई है। श्वेता पर बालों में स्ट्रेटनिंग अच्छी लगती है क्योंकि वे पहले भी कई बार अपने फोटोशूट्स में ऐसे बाल रख चुकी हैं। बालों को आगे की ओर किया हुआ है। होठों पर डार्क लिपशेड लगाया हुआ है। 

 

विज्ञापन
shweta tiwari latest funky and cool look in hindi
श्वेता तिवारी - फोटो : instagram
प्रशंसकों को रास आया लुक
श्वेता के फैंस को उनका यह लुक जबरदस्त लगा है। उन्होंने खूब कमेंट्स किए हैं। संगीता बिजलानी ने उनकी तस्वीर पर लिखा है ‘सो फंकी एंड कूल, लव इट।’ आस्था गिल, सृष्टि रोडे और टेलीविजन की अन्य हस्तियों ने भी इस तस्वीर पर कमेंट किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed