फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shloka Ambani: देवर अनंत अंबानी की शादी में छा रहे भाभी श्लोका के ये लुक्स, देखकर आप भी ले सकती हैं टिप्स

Mon, 08 Jul 2024 11:00 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 08 Jul 2024 11:00 AM IST
सार

मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी की रस्मों में उनकी बड़ी बहू का रॉयल अंदाज देखते बन रहा है। आइए आपको भी उनके लुक्स दिखाते हैं। 

विज्ञापन
Shloka Ambani beautiful looks in anant ambani radhika merchant pre wedding celebration
श्लोका अंबानी - फोटो : instagram-Niriksha

Shloka Ambani: इसी हफ्ते देश के नामी व्यापारी मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे आकाश अंबानी की शादी उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट के साथ होनी है। ऐसे में इस शादी की रस्में कई दिन पहले से ही शुरू हो गई हैं। शादी की रस्मों से पहले दो बार भव्य तरह से प्री वेडिंग सेरेमनी का भी आयोजन किया गया था।



अब जब शादी की रस्में शुरू हो गई हैं तो लगातार हर दिन अंबानी परिवार की महिलाओं के रॉयल लुक की तस्वीरें सामने आ रही हैं। नीता अंबानी से लेकर ईशा अंबानी और श्लोका अंबानी भी अनंत की शादी में अपना खूबसूरत अंदाज दिखा रही हैं।

इसी बीच अब आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका अंबानी के खूबसूरत लुक्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। अपने देवर की शादी में वो हर लुक में कमाल की लग रही हैं। आइए आपको भी श्लोका अंबानी के लुक्स दिखाते हैं, ताकि आप भी अपने घर की शादी में इस तरह से तैयार हो सकें। 

Shloka Ambani beautiful looks in anant ambani radhika merchant pre wedding celebration
श्लोका अंबानी - फोटो : instagram-Niriksha

प्री ड्रेप्ड साड़ी

संगीत नाइट के लिए श्लोका ने कुछ समय के लिए प्री ड्रेप्ड साड़ी भी कैरी की थी। आईवरी रंग की इस साड़ी का लुक देखते में बेहद खूबसूरत लग रहा था। इस साड़ी को उन्होंने बेहद ही अलग डिजाइन के ब्लाउज के साथ कैरी किया था। श्लोका के इस ब्लाउज पर खूबसूरत सा पर्ल का वर्क था, जो देखने में कमाल का था। 

Shloka Ambani beautiful looks in anant ambani radhika merchant pre wedding celebration
श्लोका अंबानी - फोटो : instagram-Niriksha

स्कर्ट-टॉप में ग्लैम लुक

 अपने लुक को ग्लैमरस टच देने के लिए श्लोका अंबानी ने ब्लैक और सिल्वर स्कर्ट-टॉप कैरी की थी।  इसके साथ खुले बाल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे थे। एक हाथ में घड़ी और एक हाथ में सिल्वर कड़े उनके इस लुक को और भी ज्यादा खूबसूरत बना रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shloka Ambani beautiful looks in anant ambani radhika merchant pre wedding celebration
श्लोका अंबानी - फोटो : instagram-Niriksha

मल्टीकलर लहंगा

शादी से पहले आयोजित हुई गरबा नाइट में श्लोका अंबानी खूबसूरत से मल्टीकलर लहंगे में दिखाई दीं। उनका ये लहंगा लुक बेहद ही खूबसूरत लग रहा था। इस लहंगे को पारंपरिक गुजराती टच देकर तैयार किया गया था। जिस वजह से इस पर गोटा, मिरर और सीक्वेंस वर्क को किया गया है। अपने इस खूबसूरत लहंगे को श्लोका ने सिंपल रेड स्टोन डायमंड ज्वेलरी के साथ पहना था, जो इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था। 

विज्ञापन
Shloka Ambani beautiful looks in anant ambani radhika merchant pre wedding celebration
श्लोका अंबानी - फोटो : instagram-Niriksha

बांधनी लहंगा 

शादी से पहले हुई मामेरू रस्म में श्लोका अंबानी खूबसूरत से बांधनी लहंगे में नजर आईं। गुलाबी और ऑरेंज रंग के इस लहंगे को उन्होंने खुले बाल और डायमंड ज्वेलरी के साथ पूरा किया था। अपने इस लहंगे के लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने जो ब्लाउज पहना था, उसकी स्लीव्स काफी खूबसूरत और अलग थीं। आप भी ऐसा ब्लाउज अपने लिए तैयार करा सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed