शहनाज गिल का एक बार फिर नया हेयर कट सामने आया है। इंस्टाग्राम पर साझा तस्वीरों में शहनाज अपने बैंग्स दिखाते नजर आ रही हैं। पंजाब की कटरीना कैफ के नाम से मशहूर शहनाज बिग बॉस 13 के घर से लोगों की चहेती बन चुकी हैं। वहीं सोशल मीडिया पर उनके काफी सारे फॉलोवर्स भी हैं। ऐसे में वो अक्सर ही तस्वीरों में अपना लेटेस्ट लुक फैंस के साथ साझा करती रहती हैं।
2 of 5
शहनाज गिल
- फोटो : इंस्टाग्राम
जबरदस्त बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के बाद से ही शहनाज और भी ज्यादा फैंस की चहेती बन चुकी हैं। वहीं वो एक के बाद एक कई सारे सॉन्ग में भी नजर आ चुकी हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में उनका लुक बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है। एक बार फिर वो बैंग्स वाले हेयर कट में नजर आ रही हैं। जबकि इससे पहले शहनाज बिग बॉस के घर में भी बैंग्स वाले हेयरकट में दिख चुकी हैं।
3 of 5
शहनाज गिल
- फोटो : इंस्टाग्राम
इन तस्वीरों में शहनाज पीच कलर के क्रॉप टॉप के साथ लो वेस्ट जींस के साथ टोंड एब्स फ्लांट कर रही हैं। वहीं बात करें मेकअप की तो ब्रिक शेड लिपस्टिक और मैट न्यूड मेकअप के साथ ऑरेंज आई लाइनर उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। जिसके साथ हूप्स और पेडेंट वाली एक्सेसरीज कमाल लग रही है। शहनाज ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा है माई न्यू हेयर कट।
4 of 5
शहनाज गिल
- फोटो : Insatagram
शहनाज को हमेशा की तरह ही इन तस्वीरों पर भी जमकर फैंस का प्यार बरस रहा है। वहीं उनकी स्टाइलिस्ट भी कमेंट के जरिए तारीफ कर रही हैं। बात करें काम की तो शहनाज पिछले दिनों शूटिंग के लिए कनाडा गईं थीं। जहां से वो लगातार तस्वीरें शेयर कर रही थीं।
5 of 5
shehnaz gill
- फोटो : instagram
वैसे फैंस को शहनाज का कैजुअल लुक भी काफी पसंद आता है। कनाडा में ब्वॉयफ्रेंड जींस और ब्लैक टैंक टॉप में उनका कूल लुक हर किसी को इंप्रेस करने में कामयाब हो गया था।