गणेश उत्सव में मुंबई के लालबाग का गणेश पंडाल सबसे ज्यादा मशहूर है। यहां हर दिन हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। बॉलीवुड सितारे भी लालबाग में भगवान गणेश के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। काजोल, कार्तिक आर्यन, तमन्ना भाटिया, शमिता शेट्टी के बाद अब शहनाज गिल बप्पा के दर्शन के लिए पहुंची। शहनाज लालबाग के 14 फीट ऊंचे भगवाग गणेश की प्रतिमा के दर्शन के लिए भाई शहबाज के साथ पहुंची थीं।
Shehnaaz Gill: गणपति बप्पा के दर्शन को पहुंची शहनाज गिल, पीले कुर्ते में दिखी खूबसूरत
बप्पा के दर्शन के लिए शहनाज के खूबसूरत सा पीले रंग का सूट चुना था। जिसका सिल्क फैब्रिक इसे काफी आकर्षक बना रहा था। शहनाज गिल के फोटोग्राफरों के सामने पोज भी दिए। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में शहनाज पूरे फेस्टिव वाले लुक में रेडी हैं। उनका एथिनिक लुक खूबसूरत दिख रहा है। शहनाज ने पीले रंग के कुर्ते को चुना था। जिसकी राउंड नेक और थ्री फोर्थ स्लीव थी। वहीं गोल्ड एंब्रायडरी इसे खास बना रही थी। अनारकली कुर्ते को पैंट के साथ पेयर किया गया था।
#shehnaazgill अपने भाई के साथ ❤ ️ आज #LalbaughchaRaja पर
- Viral Bhayani (@viralbhayani) 5 Sep 2022