शहनाज गिल के फैंस उनकी एक झलक के लिए बेताब रहते हैं। ऐसे में शहनाज भी हमेशा फैंस के लिए सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। शहनाज ने फैंस के लिए इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा की है। जिसमे वो सलवार सूट को छोड़ एक बार फिर फैंसी लुक में पोज दे रही हैं। जिसे उनके फैंस का जमकर प्यार मिल रहा है।
2 of 5
shehnaaz gill
- फोटो : instagram
शहनाज गिल ने हाल ही में अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें फैंस के साथ साझा की है। जिसमे वो मरून शेड के टॉप संग सफेद रंग की पैंट पहनें रेडी हैं। शहनाज ने देसी लुक को छोड़ ग्लैमरस लुक कैरी किया है। मरून कलर के लेदर के कॉर्सेट टॉप में बिल्कुल फैंसी अंदाज में दिख रही हैं।
3 of 5
shehnaaz gill
- फोटो : instagram
इस ट्यूब डिजाइन के कॉर्सेट टॉप के साथ शहनाज ने ऑफ व्हाइट कलर का पैंट पहना है। हाई वेस्ट और वाइड लेग डिजाइन के इस लेदर पैंट के साथ शहनाज का लुक स्टाइलिश दिख रहा है। वहीं मिस गिल ने इस लुक को मरून रंग के कॉर्सेट टॉप के जरिए ग्लैमरस बनाया है। जिसकी बॉडी हगिंग डिटेलिंग स्लिम फिगर फ्लांट करने के लिए काफी दिख रही है। शहनाज का ये लुक स्टाइलिश होने के साथ ही ग्लैमरस भी है। टॉप टू बॉटम लेदर का ये कॉम्बिनेशन काफी खूबसूरत है।
4 of 5
shehnaaz gill
- फोटो : instagram
शहनाज ने अपने इस समर लुक को स्टिलिटो के जरिए पूरा किया है। जिसकी क्लियर हील्स इसे और भी ज्यादा सॉफ्ट और आई कैची बना रही है। बात करें मेकअप की तो सना ने इस आउटफिट को ब्राउन शेड की मैट लिपस्टिक के साथ पूरा किया है। वहीं आंखों पर लाइनर और ब्राउन शेड का आईशैडो लुक को कंप्लीट बना रहा है।
5 of 5
salman khan shenaaz gill
- फोटो : instagram
बता दें कि पिछले कुछ समय से इवेंट मे शहनाज अपने देसी लुक से सुर्खियां बटोर रही हैं। ईद के मौके पर सलमान खान की बहन के घर हुई पार्टी में पहुंची शहनाज ने काले रंग का कुर्ता और सलवार पहना था। जिसमे उनका लुक बेहद खूबसूरत दिख रहा था।