शहनाज गिल फैंस की चहेती है। तभी तो उनकी एक झलक को देखने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। अपने नए गाने के प्रमोशन के लिए शहनाज गिल का नया लुक सामने आया है। जिसमे उनका बदला हुआ रूप हर किसी को हैरान कर रहा है। स्लिम फिट बॉडी के साथ ही शहनाज का स्टाइल भी पूरी तरह से बदल गया है। जिसमे वो बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।
2 of 5
shehnaaz gill
- फोटो : instagram
बिग बॉस के घर से मशहूर होने वाली शहनाज गिल ने इस घर से बाहर जाने के बाद अपने लुक पर काफी काम किया है। फैट से फिट होने के बाद शहनाज काफी ग्लैमरस दिखने लगी हैं।
3 of 5
shehnaaz gill
- फोटो : instagram
अपने नए गाने के प्रमोशन के लिए शहनाज गिल नीले रंग की ड्रेस में रेडी हैं। जिसकी ऑफ शोल्डर और फिगर फिटिंग डिजाइन बोल्ड लुक देने के लिए काफी दिख रही हैं। रॉयल ब्लू कलर की ड्रेस पर शिमर वर्क है। साथ ही पैरों के पास फर की डिटेलिंग की गई है। शहनाज ने नीले रंग की ड्रेस को गुलाबी रंग के प्वाइंटेड पम्प्स के साथ पेयर किया है।
4 of 5
shehnaaz gill
- फोटो : instagram
स्लीक हाई पोनीटेल और सिल्वर हूप्स के साथ शहनाज ने पिंक लिपस्टिक लगाई है। जो उनकी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए काफी दिख रही है। जबकि विंग्ड आईलाइनर, पिंक ब्लश चिक्स के साथ हाईलाइटर के साथ मेकअप को पूरा किया गया है। शहनाज गिल का इतना खूबसूरत ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस काफी खुश हैं। सोशल मीडिया पर शेयर तस्वीरों पर जमकर लाइक्स और कमेंट कर रहे हैं। पंजाब की कटरीना कैफ के नाम से मशहूर शहनाज का लेटेस्ट लुक कटरीना कैफ से इंस्पायर दिख रहा है।
5 of 5
shehnaaz gill
- फोटो : instagram
लेटेस्ट गाने में मरून रंग की टेसल वाली ड्रेस और काले रंग के थाई हाई बूट्स पहनकर तैयार शहनाज कटरीना कैफ के रंग में रंगी दिखीं। हाई पोनीटेल के साथ बैंग्स उनकी खूबसूरती को बढ़ा रहे थे। बता दें कि कटरीना कैफ ने भी फिल्म फोन भूत में इसी तरह के लुक को कैरी किया था। शहनाज के इस लुक को देखने के बाद लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।