Shardiya Navratri 2024: नवरात्रि में दिखाना है सादगी भरा अंदाज तो पहनें इस तरह के आउटफिट
अगर आप नवरात्रि की पूजा में अपना खूबसूरत और सादगी भरा अंदाज दिखाना चाहती हैं तो कुछ अभिनेत्रियों के लुक से टिप्स ले सकती हैं।
दुर्गा पूजा के वक्त आप चाहें तो पारंपरिक बंगाली स्टाइल में साड़ी पहन सकती हैं। ऐसी साड़ी के साथ हाथों में मेहंदी और पैरों में आलता अवश्य लगाएं। इसके साथ-साथ गले में ज्वेलरी और हाथों में चूड़ी पहनने से ही आपका ये लुक पूरा होगा।
पूजा-पाठ के समय साड़ी सबसे सही रहती है। ऐसे में आप भी दुर्गा पूजा में काजोल के जैसी साड़ी पहनकर अपना खूबसूरत और सादगी भरा अंदाज दिखा सकती हैं। इसके साथ माथे पर बिंदी लगाकर हाथों में चूड़ियां अवश्य पहनें। ये आपके लुक को कंप्लीट करेंगी।
सूट
रानी मुखर्जी के जैसा लाल रंग का सूट आप दुर्गा पूजा में पहन सकती हैं। लाल रंग वैसे भी पूजा में पहनना शुभ माना जाता है। ऐसे में आप भी इसी तरह का लाल सूट अपने लिए बनवाएं और उसे पहनकर अपना सादगी भरा अंदाज दिखाएं।
अनारकली सूट
कुछ अलग पहनना चाहती हैं तो अनारकली सूट बेस्ट रहेगा। हिना खान के जैसा सूट आप अपने लिए तैयार करा सकती हैं। हरे रंग के सूट के साथ नीले रंग का दुपट्टा कैरी करें। ऐसे लुक के साथ बालों में जूड़ा बनाएं, ताकि आपका लुक खूबसूरत दिखे।