{"_id":"601a81e2c64fbf3bbc340ebd","slug":"shanaya-kapoor-flaunts-her-abs-in-latest-post-pic-see-bold-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कपूर खानदान की लाडली ने एब्स दिखाते हुए साझा की तस्वीर लेकिन हो गईं ट्रोल","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
कपूर खानदान की लाडली ने एब्स दिखाते हुए साझा की तस्वीर लेकिन हो गईं ट्रोल
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Wed, 03 Feb 2021 04:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शनाया कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
जान्हवी कपूर की कजिन शनाया कपूर ने जब से अपना इंस्टाग्राम अकाउंट पब्लिक किया है। उन्हें भी आम बॉलीवुड स्टार्स की तरह लोगों के कमेंट मिल रहे हैं। जिसमें कुछ पॉजिटिव तो बहुत सारे निगेटिव कमेंट भी शामिल हैं। भले ही शनाया बॉलीवुड से अभी तक ना जुड़ी हों लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग अभी से ही काफी है जो उनकी हर तस्वीर पर कमेंट करने से नहीं चूकती।
2 of 5
सुहाना खान और शनाया कपूर
बता दें कि शनाया कपूर एक्टर संजय कपूर की बेटी हैं। वहीं अनन्या पांडे और सुहाना खान के साथ उनकी दोस्ती भी जगजाहिर है। कई सारी तस्वीरों को देखने से पता चलता है कि ये सब बचपन की दोस्त हैं। पिछले दिनों इस गर्ल गैंग की तस्वीर भी खूब वायरल हुई थी। जिसमे शनाया कपूर, नव्या नंदा और सुहाना खान के साथ ही अनन्या पांडे भी थीं। पार्टी कर रहीं इस गर्ल गैंग का लुक इस तस्वीर में भी काफी बोल्ड था।
वहीं शनाया अक्सर इंस्टाग्राम पर भी अपने एब्स फ्लांट करते तस्वीरें शेयर करती हैं। पिछले दिनों इंस्टाग्राम को पब्लिक करने के बाद उनकी इस तस्वीर पर सबका ध्यान गया। जिसमे वो सफेद टॉप के साथ बैगी रिप्ड जींस पहने अपने एब्स फ्लांट करते दिख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शनाया कपूर
- फोटो : instagram
शनाया बिकिनी और स्विमवियर के साथ ही काफी बोल्ड लुक में भी अक्सर नजर आती हैं। इस तस्वीर में शनाया न्यूड शेड के ऑफ शोल्डर स्वीट हार्ट नेकलाइन और फ्रंट नॉट टॉप के साथ बैगी पैंट पहने दिख रही हैं। शनाया फैशन के मामले में काफी फास्ट फारवर्ड हैं तभी फैंस भी उनकी इन तस्वीरों को देख कायल हो गए थे।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।