करवा चौथ का त्योहार बॉलीवुड की हसीनाएं भी काफी धूमधाम से मनाती हैं। इस लिस्ट में शिल्पा शेट्टी का नाम सबसे आगे रहता है। वहीं बिपाशा बसु से लेकर काजोल तक बी टाउन की हसीनाएं सजधज कर लाल जो़ड़े में पति की पूजा करते नजर आईं। तो चलिए देखें शिल्पा शेट्टी से लेकर काजोल तक की तस्वीरें।
2 of 6
करवा चौथ
- फोटो : instagram
शिल्पा शेट्टी
सजधज कर अनिल कपूर के घर करवा चौथ की पूजा के लिए पहुंची शिल्पा शेट्टी ने लाल रंग की साड़ी पहनी थी। गोल्डन कलर के बड़े प्रिंट के वर्क वाली इस साड़ी को मसाबा गुप्ता के डिजाइन कलेक्शन से लिया गया था। वहीं शिल्पा इस लाल साड़ी के साथ मैचिंग चू़ड़ियां और ग्रीन एंड रेड हैवी नेकपीस पहने नजर आईं।
जबकि रवीना टंडन भी बिल्कुल नई-नवेली दुल्हन बनीं करवा चौथ के मौके पर नजर आईं। ब्राइट रेड कलर का शरारा जिस पर गोटा वर्क किया गया था। वहीं रवीना ने इस लुक को और ज्यादा ट्रे़डिशनल बनाने के लिए मांगटीका और रेड लिप्स भी ऐड किया था।
4 of 6
करवा चौथ
- फोटो : instagram
करवा चौथ के मौके पर बीटाउन की इन हसीनाओं की तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। जिसमें काजोल भी शामिल हैं। करवा चौथ के मौके पर प्लेन रेड साड़ी और नूडल स्ट्राईप ब्लाउज के साथ गोल्डन नेकपीस और झुमके पहने काजोल माथे पर काली बड़ी सी बिंदी लगाए पोज देती दिखीं।
5 of 6
करवा चौथ
- फोटो : instagram
वहीं शादी के बाद से तीसरा करवा चौथ मना रहीं बिपाशा बसु ट्रेंडी शरारे में दिखीं। हालांकि उन्होंने लाल रंग को छोड़ ऑरेंज एंड यलो कलर को चुना था। डिजाइनर गोपी वैद के डिजाइन किए शरारे के साथ माथे पर बड़ी गोल बिंदी बिपाशा पर जंच रही थी।