सपना चौधरी अपने डांस से फैंस को दीवाना बनाती हैं। वहीं उनका फैशन भी इन दिनों काफी चर्चा का विषय बना हुआ। पिछले दिनों वेस्टर्न आउटफिट और बूट पहन कमर मटकाने के बाद अब वो सिल्वर रंग की साड़ी में शोख अदाएं दिखा रही हैं। जिसे देख फैंस क्रेजी हो रहे हैं और जमकर कमेंट कर रहे हैं।
2 of 5
sapna choudhary
- फोटो : instagram
सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो शेयर किया है। जिसमे वो सिल्वर कलर की साड़ी पहने रेडी है। सिल्वर पन्नी सी नजर आ रही इस साड़ी के साथ सपना ने ब्रालेट डिजाइन का ब्लाउज कैरी किया है। जिसकी नूडल स्ट्राईप और हॉल्टर नेक डिजाइन इसे बोल्ड बनाने के लिए काफी दिख रही है। वहीं सपना इस साडी में खुले पल्लू में अदाएं दिखाते वीडियो बना रही हैं।
3 of 5
sapna choudhary
- फोटो : instagram
सपना ने इस सिल्वर साड़ी को हाई बन और फ्रंट स्लीक हेयर के साथ कानों में लंबे डायगलर्स पहन रखे है। वहीं बेरी लिप कलर के साथ आंखों का मेकअप हल्का ही रखा गया है। जिसके साथ वेल डिफाइन आईब्रो सपना के लुक को और भी ज्यादा खूबसूरत बना रही हैं। सपना के इस लुक को देख फैंस भी जमकर कमेंट कर रहे हैं और ये वीडियो भी काफी बार देखा जा चुका है।
4 of 5
Sapna Choudhary
- फोटो : instagram/itssapnachoudhary
सपना के इस लुक को देख एक फैंस ने कमेंट किया है मैडम अब आपमें वो देसीपन नहीं है, लेकिन फिर भी आप बहुत अच्छी लग रही हैं। वहीं इस वीडियो के साथ ही सपना चौधरी का कैप्शन भी हर किसी का ध्यान खींच रहा है। जिसमे वो अपने ट्रोलर्स को निशाना साधते नजर आ रही हैं। बता दें कि सपना चौधरी की ये साड़ी आलिया भट्ट के लुक से कॉपी की गई है।
5 of 5
alia bhatt
- फोटो : instagram
पिछले दिनों आलिया भट्ट ने सिल्वर कलर की साड़ी में रेड कार्पेट पर शिरकत की थी। जिसमे उनका लुक जहां बेहद खूबसूरत दिख रहा था। वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी साड़ी की तुलना एल्यूमिनियम फॉइल से कर दी थी। वहीं अब सपना सिल्वर रंग की साड़ी के साथ अपनी अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं।