बॉस लेडी रूबीना दिलैक इंस्टाग्राम पर अक्सर ही अपने फोटोशूट की तस्वीरें साझा करती रहती हैं। जिसमे उनका खूबसूरत लुक फैंस को दीवाना बना देता है। सिंपल एथिनिक लुक से लेकर स्टनिंग वेस्टर्न आउटफिट में रूबीना का लुक काफी शानदार नजर आता है। इस बार भी जब रूबीना ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा की तो गॉर्जियस लुक नजर आया। वहीं उनकी ड्रेस स्प्रिंट समर के लिहाज से बिल्कुल परफेक्ट नजर आई।
2 of 5
rubina dilaik
- फोटो : instagram
रूबीना दिलैक ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा की है। जिसे वो फूलों के गुच्छे को हाथो में लिए पोज दे रही हैं। वहीं इस फोटोशूट के लिए वो बिल्कुल समर लुक में रेडी है। स्प्रिंग समर के लिए उनकी ड्रेस परफेक्ट दिख रही है। दरअसल, रूबीना ने फ्लोरल प्रिंट की मैक्सी ड्रेस का चुनाव किया है। जिसकी कॉर्सेट डिजाइन इसे बॉडी फिटिंग और ग्लैमरस बना रही है। वहीं इस ड्रेस पर बस्ट एरिया के नीचे प्लीटेड स्कर्ट ऐड है।
3 of 5
rubina dilaik
- फोटो : instagram
ऐसे में रूबीना की ये मैक्सी ड्रेस समर लुक के लिए शानदार है। जिसे रूबीना ने चंकी नेकपीस के साथ पूरा लुक दिया है। वहीं बालों में वेवी कर्ल के साथ ही रूबीना बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। जबकि पिंक लिपस्टिक और मस्कारे की डबलकोट से भरपूर आई लैशेज लुक को खास बना रहे हैं। रूबीना का ओवरऑल लुक काफी इंप्रेसिव दिख रहा है।
4 of 5
rubina dilaik
- फोटो : instagram
रूबीना अक्सर ही अपने फोटोशूट में गॉर्जियस अंदाज में नजर आती हैं। पिछले दिनों ही सफेद रंग की साड़ी में रूबीना ने फोटोशूट की तस्वीरें साझा की थी। झीनी सी साड़ी के साथ ही इस पर रंग बिरंगे फूलों के प्रिंट बने थे। वहीं रूबीना ने इस साड़ी को ग्लैमरस तरीके से स्टाइल किया था। इस साड़ी के सात रूबीना ने ब्रालेट ब्लाउज पहना था। जो कि पूरे लुक को बोल्ड बनाने के लिए काफी दिख रहा था।
5 of 5
rubina dilaik
- फोटो : instagram
वहीं बात करें मेकअप की तो स्ट्रेट हेयर के साथ आई लाइनर और मस्कारे के साथ ही पिंक लिपस्टिक में रूबीना बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। वहीं इस प्रिंटेड झीनी सी साड़ी को रूबीना ने ईयररिंग्स के साथ मैच किया था। वैसे बॉस लेडी का ये लुक पूरी तरह से गर्मियों के सीजन के लिए बिल्कुल परफेक्ट दिख रहा है।