Rose day 2025: रोज डे वैलेंटाइन वीक का पहला दिन होता है, जिसे हर साल 7 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने प्रियजनों को गुलाब देकर अपने प्यार, दोस्ती और भावनाओं का इजहार करते हैं। गुलाब को हमेशा से प्यार और भावनाओं का प्रतीक माना जाता है। अलग-अलग रंगों के गुलाब अलग-अलग भावनाओं को दर्शाते है। इस दिन कपल्स अपने पार्टनर के साथ घूमने जाते हैं और अपने प्यार का इजहार करते हैं।
यदि आप भी कहीं घूमने जा रही हैं तो खुद को अच्छे से तैयार करें। यहां हम आपको सिंपल मेकअप गाइड बताने जा रहे हैं, जिसको फॉलो करके आप अपने लुक को पूरी तरह से बदल सकती हैं। यहां नेचुरल मेकअप के लिए गाइड दी जा रही है।
2 of 6
त्वचा को ऐसे करें तैयार
- फोटो : Adobe stock
त्वचा को ऐसे करें तैयार
रोज डे पर पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाना है तो मेकअप से पहले चेहरे को अच्छी तरह से क्लीन करें और मॉइस्चराइजर लगाएं। प्राइमर का इस्तेमाल करें ताकि मेकअप लंबे समय तक टिका रहे।
3 of 6
नेचुरल बेस है जरूरी
- फोटो : Adobe stock
नेचुरल बेस है जरूरी
ध्यान रखें कि यदि कहीं घूमने जा रहीं हैं तो ज्यादा हैवी बेस नहीं रखें। हल्का फाउंडेशन या बीबी क्रीम का हल्का लेयर लगाएं ताकि स्किन नेचुरल और ग्लोइंग लगे। डार्क सर्कल्स और दाग-धब्बों को कंसीलर से कवर करें। ट्रांसलूसेंट पाउडर से सेट करें ताकि मेकअप स्मूद दिखे।
4 of 6
रोज डे पर स्पेशल आई मेकअप
- फोटो : Adobe stock
रोज डे पर स्पेशल आई मेकअप
स्पेशल आईमेकअप करने के लिए रोज और पिंक शेड का आईशैडो लगाएं। इसके बाद काजल और लाइनर से आंखों को डिफाइन करें। अब आखिर में मस्कारा से आईलैशेज को वॉल्यूम दें।
5 of 6
ब्लश और हाइलाइटर है जरूरी
- फोटो : instagram
ब्लश और हाइलाइटर है जरूरी
हल्का पीच या रोजी ब्लश लगाएं, जिससे चेहरे पर फ्रेशनेस दिखे। हाइलाइटर से चीक्स, नोज और ब्रॉ बोन को उभारें। हाइलाइटर चेहरे की चमक को बरकरार रखने में मदद करता है।