रश्मि देसाई की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। इस बात का अंदाजा उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से हो जाता है। वो अपने फैंस के लिए अक्सर ही खूबसूरत तस्वीरें साझा करती रहती हैं। पिछले दिनों अलग-अलग ब्राइडल लुक में फोटोज शेयर करने के बाद वो काफी बोल्ड लुक में नजर आईं। जी हां बिग बॉस की कंटेस्टेंट रह चुकीं रश्मि फिलहाल फोटोज खिंचवाने में मशगूल हैं।
2 of 5
rashmi desai
- फोटो : instagram
रश्मि देसाई बिग बॉस 13 के घर में रह कर काफी धमाल मचा चुकी हैं। वहीं उनकी फैन फॉलोइंग में भी जबरदस्त इजाफा हुआ था। हालांकि इस समय रश्मि की तस्वीरों के देख लग रहा है कि वो फिलहाल फोटोज खिंचवाने में काफी व्यस्त हैं। दरअसल, हाल ही में शेयर तस्वीरों में रश्मि का बोल्ड अंदाज उनके फैंस को करीना कपूर की याद दिला रहा है।
3 of 5
रश्मि देसाई
- फोटो : instagram
दरअसल, रश्मि देसाई ने शर्ट के साथ काफी बोल्ड पोज दिया है। रश्मि ने सफेद रंग की शर्ट पहनी है। वहीं इस शर्ट के साथ मैचिंग शार्ट्स में रश्मि रेडी हैं। वहीं रश्मि ने शर्ट के साथ बोल्ड लुक देने के लिए व्हाइट ब्रालेट कैरी की है। जो कि शर्ट की खुली बटनों से साफ नजर आ रही है।
4 of 5
रश्मि देसाई
- फोटो : instagram
बात करें मेकअप की तो शाइनी ड्यूई मेकअप, न्यूड लिप्स और मेसी हेयर के साथ रश्मि बेहद आकर्षक नजर आ रही हैं। वहीं रश्मि इस शर्ट के साथ बोल्ड पोज देती दिख रही हैं। वहीं रश्मि का ये लुक करीना कपूर के फोटोशूट से इंस्पायर नजर आ रहा है।
5 of 5
kareena kapoor
- फोटो : instagram
दरअसल, कुछ महीनों पहले करीना कपूर ने मैगजीन के फोटोशूट के लिए पति सैफ की शर्ट के साथ पोज दिया था। वहीं इस लुक को ग्लैमरस और बोल्ड बनाने के लिए करीना ने भी पैंट डिच किया था। जिसमें उनका लुक काफी अट्रैक्टिव दिख रहा था। करीना कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इन तस्वीरों को शेयर कर सैफ को शर्ट देने के लिए थैक्यू भी कहा था। वहीं सैफ अली खान ने ही करीना कपूर की इन तस्वीरों को क्लिक किया था।