रणवीर सिंह का स्टाइल थोड़ा हटके होता है। वो कभी तो जेंटलमैन रूप में नजर आते हैं तो कभी उनका अवतार बिल्कुल ही जुदा नजर आता है। जिसमें उनके कपड़े अतरंगी से होते हैं। हांलाकि रणवीर सिंह अपने अजीबोगरीब फैशन को भी इतने आत्मविश्वास के साथ कैरी करते हैं कि देखने वाले दंग रह जाते हैं। पिछले दिनों एयरपोर्ट पर उनके लुक को देख जहां उनके फैंस कमेंट करने से नहीं चूक रहें हैं वहीं फिल्म अभिनेत्री दिया मिर्जा ने भी कुछ ऐसा कह दिया कि आप हंस पड़ेंगे। आगे की स्लाइड में देखें तस्वीरें।
एयरपोर्ट पर रणवीर सिंह के अतरंगी फैशन को देख यूजर कर रहें ट्रोल, सितारों ने भी कर दिया ऐसा कमेंट
रणवीर सिंह एयरपोर्ट पर अपने अंतरंगी कपड़ों को पहन जैसे ही पहुंचे फैंस ने उनको घेर लिया। रणवीर सिंह लाल और गोल्डन रंग के लाइनिंग वाले पैंट के साथ काले रंग के छोटे डॉट वाले शर्ट पहने नजर आए। साथ में मैचिंग की कैप और स्कार्फ लिए रणवीर बिल्कुल ही जुदा अंदाज में दिख रहे थे।
रणवीर सिंह की इन तस्वीरों को देखकर यूजर के कमेंट की बौछार हो गई। किसी यूजर ने कहा कि रणवीर ने दीपिका के कपड़े पहन लिए तो कोई जोकर कह रहा है। यहां तक कि दिया मिर्जा ने भी कमेंट कर दिया।
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
बात करें काम की तो रणवीर सिंह की फिल्म 83 रिलीज के लिए तैयार है। जिसमें वो क्रिकेटर कपिल देव का किरदार निभा रहें हैं।