स्वीट एंड ब्यूटीफुल दिशा परमार एक बार फिर अपने ट्रेडिशनल लुक से फैंस का दिल चुरा रही हैं। बेहद खूबसूरत दिशा जब भी इस तरह के कपड़ों में होती हैं। उन पर से नजरें हटाना मुश्किल होता है। ऐसा ही कुछ इस बार भी देखने को मिला। जब मिसेज वैद्य़ कोलकाता पहुंची दोस्त की संगीत सेरेमनी में शामिल होने।
2 of 5
दिशा परमार, राहुल वैद्य
- फोटो : instagram
हाल ही में दिशा परमार पति राहुल वैद्य के साथ कोलकाता पहुंची दोस्त की संगीत पार्टी में शामिल होने के लिए। जिसके लिए इस ब्यूटीफुल कपल ने काफी खूबसूरत आउटफिट का चुनाव किया था। जहां राहुल वैद्य ने काले रंग का बंदगला और मैचिंग की जींस का चुनाव किया था। वहीं दूसरी तरफ दिशा का लुक काफी इंप्रेसिव दिखा।
3 of 5
दिशा परमार
- फोटो : instagram
दिशा परमार ने इस संगीत पार्टी के लिए हरे रंग की रफल साड़ी का चुनाव किया था। जिस पर कई रंग के फ्लोरल प्रिंट बने थे। वहीं साथ में पहना ब्लाउज भी प्रिंट पैटर्न का था। जिस पर फूलों का ही काम दिख रहा था। वहीं स्वीटहार्ट नेकलाइन ब्लाउज इस पूरे लुक में चार चांद लगाने का काम कर रहा था।
4 of 5
दिशा परमार
- फोटो : instagram
मिसेज वैद्य ने इस लुक को रेड लिपस्टिक और मिड पार्टीशनर हेयर के साथ ही बड़ी सी स्टेटमेंट ईयररिंग्स के साथ मैच किया था। वहां हाथों में लाल रंग का हैंडपर्स कंप्लीट लुक दे रहा था।
5 of 5
दिशा परमार
- फोटो : सोशल मीडिया
दिशा की ये खूबसूरत सी साड़ी काफी लाइट वेटेड और शियर फैब्रिक की दिख रही थी। जो कि कैरी करने में बेहद आसान होगी। शिफॉन फैब्रिक इस साड़ी को ग्लैमरस लुक देने के लिए काफी दिख रहा था। बता दें कि दिशा परमार जब भी साड़ी पहने नजर आती हैं। उनका लुक काफी ज्यादा खूबसूरत दिखता है। जिसे देख सभी उनके फैंस हो जाते हैं। करवा चौथ के मौके पर भी वो बेहद शानदार लाल रंग की साड़ी में दिखी थीं।