प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड की भी स्टार हैं। ऐसे में उनका फैशन और स्टाइल सेंस भी थोड़ा ग्लोबल होता है। ड्रेस और आउटफिट के मामले में वो हमेशा आगे रहती हैं। साथ ही इनकी कीमत भी बेहद खास होती है। अभी तक हमेशा कपड़ों और पर्स की कीमत ही हम बताते थे लेकिन इस बार प्रियंका चोपड़ा की ईयररिंग की कीमत पता चली है। जिसे सुन जरूर आप भी हैरान होंगे।
आउटफिट नहीं इस बार जानिए क्या है प्रियंका चोपड़ा की इस ईयररिंग की कीमत
दरअसल. हमेशा ही स्टाइलिश ड्रेस में नजर आने वाली प्रियंका चोपड़ा पिछले दिनों ईशा अंबानी की होली पार्टी में पति निक जोनास के साथ पहुंची थीं। जहां पर उन्होंने क्रीम रंग के कुर्ते जिसमें रंग-बिरंगे धागों से कारीगरी की गई थी, को पहन रखा था। वहीं पति निक भी मैचिंग के एथिनिक वियर और पीले रंग के म्यूज में नजर आए थे। जिसे देख हर कोई तारीफ कर रहा था।
प्रियंका ने इस खूबसूरत कुर्ते के साथ कानों में ईयररिंग और केवल एक रिंग कैरी की थी। जिसमें उनका लुक परफेक्ट दिख रहा था। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की ये ईयररिंग करन जौहर के ब्रांड त्यानी (Tyaani) की है। जिसमें रूबी लगे हुए हैं और ये हैंडक्राफ्टेड है। इस ईयररिंग की कीमत 1,68,000 रुपये है जो कि काफी खास।
View this post on Instagram
A post shared by Tyaani by Karan Johar (@tyaanijewellery) on
प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास के लुक हमेशा ही काफी महंगे होते हैं। केवल प्रियंका ही नहीं इस पार्टी में पहुंचे निक की एक्सेसरीज भी काफी महंगी थी। निक होली की पार्टी में पहुंचे थे जहां ढेर सारे रंग और पानी था लेकिन उन्होंने कुर्ते पायजामे के साथ हाथों में घड़ी लगा रखी थी।
लेकिन ये घड़ी कोई साधारण नहीं थी। एक वेबसाइट के मुताबिक रिचर्ड मिली ब्रांड की ये घड़ी वाटर रेसिस्टेंट होती है और इसकी कीमत भी हैरान करने वाली है। बहुत ज्यादा लक्जरी और मंहगी घड़ियों में शामिल इस ब्रांड की एक घड़ी की कीमत करीब 70,00,000 से शुरू होती है।