Independence Day: स्वतंत्रता दिवस पर लहरिया पगड़ी और सफेद कुर्ता-चूड़ीदार में पीएम मोदी का अलग अंदाज
हर साल की भांति इस साल भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर ध्वजारोहण किया। इस दौरान उनका अंदाज काफी अलग दिख रहा है।
कैसा था लुक
सबसे पहले बात करें पीएम के लुक की तो लाल किले पर ध्वजारोहण के समय उन्होंने सफेद कुर्ता-चूड़ीदार के साथ ब्लू कलर की बंदगला हॉफ जैकेट पहनी थी। सफेद कुर्ता और पायजामी के साथ ये डार्क रंग की जैकेट काफी अच्छी लग रही थी।
पगड़ी ने खींचा ध्यान
हमेशा की तरह उन्होंने अपने साफे से लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षिक किया। उन्होंने सफेद कुर्ता-चूड़ीदार और बंदगला हॉफ जैकेट के साथ राजस्थानी लहरिया पगड़ी पहनी थी। उनकी इस नारंगी रंग की पगड़ी में पीला और हरे रंग का कॉम्बिनेशन देखने को मिला, जो देखने में काफी रॉयल लग रहा था।
इस तकनीक से तैयार होती है ये खास पगड़ी
पीएम ने इस बार जो लहरिया पगड़ी पहनी है, वो राजस्थान की शान है। ये पगड़ी राजस्थान के पश्चिमी इलाकों के रेगिस्तानी रेत पर बहने वाली हवा से बनने वाली लहरों की प्रतीक है। इसे तैयार करने के लिए टाई एंड डाई प्रिंट की तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है।
कहा जाता है राजशाही पगड़ी
इस पगड़ी की सबसे खास बात इसके चटक रंग होते हैं। लहरिया प्रिंट में कपड़े के ऊपर आड़ी-तिरड़ी लाइनें होती हैं, जो लहरों की तरह ही दिखती हैं। कई जगह इसे राजशाही पगड़ी भी कहा जाता है।