फिलीपींस की कैटरिओना इलिसा ग्रे ने इस सवाल का जवाब देकर जीता 'Miss Universe' का ताज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिस यूनिवर्स 2018 का खिताब जीतने वाली फिलीपींस की कैटरिओना इलिसा ग्रे ना सिर्फ दिखने में बेहद खूबसूरत हैं, बल्कि बहुत समझदार भी हैं। उन्होंने अपनी सूझबूझ के दम पर वहां मौजूद लोगों का दिल जीतकर मिस यूनीवर्स 2018 का ताज अपने नाम कर लिया। इस प्रतियोगिता में दक्षिण अफ्रीका की प्रतियोगी फर्स्ट रनर-अप और वेनेजुएला की सेकंड रनर अप रही। बता दें, भारत की नेहल चुदासमा शीर्ष 20 तक भी नहीं पहुंच पाईं। मिस यूनीवर्स का ताज सिर पर पहने ग्रे काफी उत्साहित नजर आ रही थीं।
कैटरिओना इलिसा ग्रे ने इस मौके पर लाल रंग का हाई स्लिट गाउन पहना हुआ था। ग्रे को मिस यूनिवर्स का ताज मिस यूनिवर्स 2017 की डेमी ले नेल-पीटर्स ने पहनाया। कैटरिओना इलिसा ग्रे इस प्रतियोगिता में शुरुआत से ही उत्साहित और कॉन्फिडेंट रहीं। ग्रे काफी इंप्रेसिव और ग्रेसफुल भी नजर आ रहीं थीं।