परिणिती चोपड़ा जब भी सा़ड़ी में नजर आती हैं। उनका लुक हर किसी को इंप्रेस कर जाता है। हालांकि उनकी फैशन च्वॉइस दूसरे ट्रेडिशनल कपड़ों से लेकर वेस्टर्न आउटफिट में कमाल की होती है। लेकिन इस बार उनकी ब्लैक साड़ी वाले लुक ने हर किसी का ध्यान खींच लिया है। टीवी शो हुनरबाज के सेट पर हर बार वो स्टनिंग लुक से सुर्खियां बटोरती दिखीं। इस बार भी परिणिती चोपड़ा ने फैंस को निराश नहीं किया और उनका क्लासी लुक अट्रैक्टिव दिखा। जिसे लड़कियां कॉपी कर सकती हैं।
2 of 5
parineeti chopra
- फोटो : instagram
परिणिती चोपड़ा ने इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर साझा किया है। जिसमे वो ब्लैक कलर की साड़ी पहने रेडी दिख रही हैं। शियर फैब्रिक की साड़ी को एलिगेंट लुक देने के लिए परिणिती ने लैस एंब्रायडरी के ब्लाउज को चुना है। जिसकी हाई नेक और फुल स्लीव क्लासी लुक दे रही है। परिणिती चोपड़ा ने ये साड़ी टीवी शो हुनरबाज की शूटिंग के लिए पहनी थी। इस तस्वीर को साझा करने के साथ ही परिणिती ने कैप्शन लिखा है हमे साड़ी वाली इमोजी की जरूरत है।
3 of 5
parineeti chopra
- फोटो : instagram
परिणिती चोपड़ा ने ब्लैक शियर फैब्रिक की साड़ी क्लोदिंग लेबल जाडे बाई मोनिका एंड करिश्मा के कलेक्शन से ली है। जिस पर सिकुइन एंब्राय़डरी वर्क की हॉरिजोंटल लाइंस बनी है। वहीं इस ऑल ओवर सिकुइन लाइन वाली साड़ी के बॉर्डर पर चिकनकारी कढ़ाई की गई है। जिसके साथ लैस को जोड़ा गया है।
4 of 5
parineeti chopra
- फोटो : instagram
वहीं इस ब्लैक शियर फैब्रिक की साड़ी को परिणिती ने ट्रेडिशनल स्टाइल से ही ड्रेप किया है। हालांकि उनकी ड्रेपिंक स्टाइल उनके कर्व को आसानी से फ्लांट कर रही थी। बात करें इस साड़ी के ब्लाउज की तो ब्लैक कलर के मैचिंग ब्लाउज पर लांग शियर फैब्रिक की स्लीव लगी है। जिस पर लैस के साथ ही फ्लोरल एंब्रायडरी और रफल नेकलाइन की डिजाइन बनी है।
5 of 5
parineeti chopra
- फोटो : instagram
परिणिती चोपड़ा ने इस डेलिकेट सी ब्लैक साड़ी को इस तरह से एक्सेसराइज किया है कि किसी का भी ध्यान साड़ी से नहीं हटने वाला। सिल्वर ऑक्सीडाइज्ड झुमको के साथ रिंग्स और मैचिंग हील्स पहन रखी है। वहीं बात करें मेकअप की तो सेंटर पार्टेड पोकर स्ट्रेट हेयर स्टाइल के साथ स्मोकी आईज और न्यूड शेड लिपस्टिक पूरे लुक में चार चांद लगा रही है। वहीं बीमिंग हाईलाइटर और ब्लश चिक्स परिणिती की खूबसूरती बढ़ाने का काम कर रही है।