फिल्मों के बाद अब परिणिती चोपड़ा छोटे पर्दे पर भी नजर आने जा रही हैं। जहां वो रिएलिटी शो को जज करते दिखेंगी। शिल्पा शेट्टी, मलाइका अरोड़ा, माधुरी दीक्षित के बाद अब परिणिती चोपड़ा छोटे पर्दे पर अपने स्टाइल से हर किसी का ध्यान खींच रही हैं। इंस्टाग्राम पर परिणिती ने अपने लेटेस्ट लुक की तस्वीरें साझा की हैं। जिसमे उनका लुक बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है।
2 of 5
parineeti chopra
- फोटो : instagram
परिणिती चोपड़ा ने एक के बाद एक दो लुक की तस्वीरें साझा की हैं। जिसमे वो साड़ी के साथ ही इंडो-वेस्टर्न लुक में नजर आ रही हैं। ब्लैक कलर की फुल स्लीव क्रॉप टॉप के साथ परिणिती चोपड़ा ने मैचिंग की ए लाइन स्कर्ट मैच की है। जिस पर गोल्डन कलर के प्रिंट बने हैं। जिसमे उनकी स्लिम फिगर नजर आ रही है।
3 of 5
parineeti chopra
- फोटो : instagram
ब्लैक कलर के इस आउटफिट के साथ परिणिती ने गोल्डन कलर के चंकी नेकपीस को मैच किया है। वहीं उनका ये आउटफिट मसाबा गुप्ता के क्रिएशन से लिया गया है। वहीं दूसरी तरफ परिणिती चोपड़ा का दूसरा लुक भी आकर्षक है। जिसमे वो पाउडर पिंक कलर की साड़ी में रेडी हं। जिसमे उनकी विंग्ड आईलाइनर रेट्रो लुक की याद दिला रहा है।
4 of 5
parineeti chopra
- फोटो : instagram
मिस चोपड़ा ने रोज पिंक कलर की साड़ी का चुनाव किया है। जिस पर प्लीट्स बनी हैं। चौड़े प्लेट्स के साथ ब्रीजी रफल इस साड़ी को खूबसूरत बना रहे हैं। जिसके साथ उन्होंने रेट्रो लुक वाला फुल स्लीव ब्लाउज मैच किया है। जिसकी जूल नेकलाइन स्टाइलिश दिख रही हैं। वहीं इस क्लासी साड़ी को ग्रेसफुल बना रहा है गोल्डन प्लेट नेकपीस। साथ में गोल्डन स्टड और साइड पार्टीशन फ्रंट स्लीक हेयर नीचे से वेवी कर्ली हैं।
5 of 5
परिणीती चोपड़ा
- फोटो : Social Media
बता दें कि परिणिती चोपड़ा आखिरी बार भुज द प्राइड में नजर आईं थीं। वहीं उनकी आने वाली फिल्मों में लाइफ इन ए मेट्रो 2 शामिल है। परिणिती चोपड़ा इन दिनों रिएलिटी शो हुनरबाज को जज कर रही हैं। जिसमें उनका गॉर्जियस लुक फैंस को नजर आ रहा है।