पलक तिवारी जब भी कैमरे के सामने होती हैं। फैंस उनके लुक की तारीफ करते नहीं थकते। बॉलीवुड में एंट्री के बिना ही वो इंस्टाग्राम पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग रखती हैं। साथ ही पलक का स्टाइल सेंस भी लाजवाब होता है। जिसे फैंस काफी पसंद करते हैं। एक बार फिर पलक की तस्वीरों में उनका स्टाइल सेंस शानदार नजर आ रहा है।
2 of 4
palak tiwari
- फोटो : instagram
दरअसल, पलक तिवारी ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें साझा की हैं। जिसमे वो बालकनी में खड़ी पोज दे रही हैं। इन तस्वीरों में उनके आउटफिट के साथ ही हर किसी की निगाहें मेकअप पर टिकी हैं। पलक तिवारी ग्लैमरस मेकअप लुक से हर किसी की तारीफ बटोर रही हैं। बता दें कि लेटेस्ट तस्वीरों में पलक ने ब्लैक कलर का आउटफिट कैरी किया है। जिसकी ऑफ शोल्डर डिजाइन इसे बोल्ड बना रही है।
3 of 4
palak tiwari
- फोटो : instagram
पलक ने इन तस्वीरों में ब्लैक कलर के टाइट फिटिंग पैट्स के साथ ट्यूब टॉप पहना है। जिस पर मोटिफ्स की डिजाइन बनी है। वहीं इस ऑल ब्लैक सेपरेट्स पर वेलवेट की फिनिशिंग की गई है। जिसमे पलक तिवारी कमाल की खूबसूरत और फिट दिख रही हैं। स्लिम फिगर के साथ ही उनका ग्लैमरस लुक देख फैंस भी क्रेजी हो रहे है और जमकर कमेंट कर तारीफ करने में लगे हैं। वहीं बात करें मेकअप की तो वेल डिफाइन आईब्रो के साथ पलक ने स्मोकी ड्रामेटिक आई मेकअप चुना है।
4 of 4
palak tiwari
- फोटो : instagram
जबकि बीमिंग हाईलाइटर के साथ ही ग्लॉसी प्लम लिप कलर बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। जिसके साथ पलक ने चिक्स पर हैवी ब्लश यूज किया है। वैसे पलक का ये अल्ट्रा ग्लैमरस मेकअप लुक उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। वहीं स्ट्रैपलेस लांग टॉप जिस पर साइड स्लिट बनी है। हाई वेस्ट पैंट्स के साथ काफी आकर्षक लग रहा है। पलक की इन तस्वीरों पर फैंस ने जमकर रिएक्शन दिया है और उनके गॉर्जियस लुक की तारीफ कर रहे हैं।