ऑस्कर अवॉर्ड शो का आयोजन लॉस एंजिलिस के डॉल्बी थियेटर में हुआ। जिसमें सितारों का एक से बढ़कर एक अनोखा अंदाज देखने को मिला है। स्कारलेट जोहानसन की करोड़ों की ईयररिंग जहां सुर्खियां बटोर रही है वहीं पहली बार ऑस्कर के रेड कार्पेट पर पहुंची अमेरिकन सिंगर जनेले मोने (Janelle Monáe) की दिलचस्प ड्रेस पर भी सबकी निगाहें टिक गईं थी।
Oscars 2020: सिर से लेकर पांव तक लाखों सितारों से सजी ड्रेस पहने अवॉर्ड शो में पहुंची ये सिंगर
दरअसल, जनेले मोने ने सिल्वर रंग की चमचामाती ड्रेस में एंट्री ली तो हर किसी की निगाहें उन पर ठहर गईं। रॉल्फ लॉरेन की डिजाइन की हुई इस ड्रेस का फैब्रिक जहां सिल्क का था। वहीं इस आउटफिट में लगे सितारे हैरान करने वाले थे। इसमें 1,68,000 स्वारोस्की क्रिस्टल लगे हुए थे।
600 घंटे में हाथों से तैयार इस ड्रेस में लांग स्लीव के साथ ही सिर के लिए स्कार्फ भी था और उसमें भी सितारे लगे हुए थे। साथ ही इस अमेरिकन सिंगर ने मैचिंग का क्रिस्टल चोकर पहन रखा था।
बात करें मेकअप की तो डार्क रेड लिप्स और ग्लिटरी कैट आई लाइनर के साथ लुक को पूरा किया गया था। हाथ से बनीं इस ड्रेस का मेकिंग वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट है। जिसे रॉल्फ लॉरेन के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है।
A post shared by Ralph Lauren (@ralphlauren) on