फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Onam 2024: ओणम की पूजा के लिए खास तरह से हों तैयार, अपने लुक को दें दक्षिण भारतीय टच

Sun, 15 Sep 2024 09:25 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 15 Sep 2024 09:25 AM IST
सार

दक्षिण भारत के राज्य केरल में उत्सव मनाया जा रहा है, जिसका आज धूमधाम से समापन हो रहा है। ऐसे में आज अपने लुक में दक्षिण भारतीय टच दें। 

विज्ञापन
Onam 2024 tips for get ready in south indian way
ओणम की पूजा के लिए खास तरह से हों तैयार - फोटो : instagram

Onam 2024: भारत एक ऐसा देश है, जहां हर राज्य का अपना अलग खानपान और अलग परंपराएं हैं। ऐसे में हर महीने किसी न किसी त्योहार की झड़ी लगती है। वर्तमान समय में केरल राज्य में ओणम का त्योहार मनाया जा रहा था, जिसका समापन आज हो जाएगा। 10 दिन तक चलने वाले इस त्योहार की पूरे दक्षिण भारत में काफी धूम रहती है।



मलयालम सौर कैलेंडर के अनुसार, ओणम फेस्टिवल चिंगम के महीने में शिरुवोनम नक्षत्र में मनाया जाता है और हिंदू कैलेंडर में इसे श्रवण नक्षत्र कहा जाता है। इस साल इसकी शुरुआत 6 सितंबर से हुई थी, और समापन आज यानी कि 15 सितंबर को हो रहा है। इस त्योहार में पुरुष और महिलाएं खास तरह से तैयार होते हैं। अगर आप भी आज त्योहार के समापन के दिन खास तरह से तैयार होना चाहती हैं, तो अपने लुक में दक्षिण भारतीय टच दें। इससे आपका लुक प्यारा दिखेगा। 

Onam 2024 tips for get ready in south indian way
ओणम की पूजा के लिए खास तरह से हों तैयार - फोटो : instagram

पहनें सिल्क का लहंगा

अपने दक्षिण भारतीय लुक को पूरा करने से लिए आप सिल्क फैब्रिक का लहंगा पहन सकती हैं। ऐसा लहंगा आपकी खूबसूरती में चाार चांद लगाने का काम करेगा। हर दक्षिण भारतीय महिला और लड़की के पास ऐसा सिल्क फैब्रिक का लहंगा तो होता ही है, ऐसे में इसी लहंगे का चयन करें। 

Onam 2024 tips for get ready in south indian way
ओणम की पूजा के लिए खास तरह से हों तैयार - फोटो : instagram

सिल्क की साड़ी

अगर आपके पास लहंगा नहीं है, तो सिल्क की साड़ी तो अवश्य ही होगी। ऐसे में त्योहार के दिन सिल्क की साड़ी पहनें। ऐसी सिल्क की साड़ी त्योहार वाले दिन आपको रॉयल लुक देने का काम करेगी। इसके साथ मैचिंग का ही ब्लाउज पहनकर अपने लुक को पूरा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Onam 2024 tips for get ready in south indian way
ओणम की पूजा के लिए खास तरह से हों तैयार - फोटो : instagram

खास हो ज्वेलरी

अपना लुक पूरा करने के लिए ध्यान रखें कि आपकी ज्वेलरी गोल्ड प्लेटेड ही होनी चाहिए। आप चाहें तो सोने की ज्वेलरी फी पहन सकती हैं। आपके दक्षिण भारतीय लुक को पूरा करने के लिए टेंपल ज्वेलरी भी काफी मदद करेगी। 

विज्ञापन
Onam 2024 tips for get ready in south indian way
ओणम की पूजा के लिए खास तरह से हों तैयार - फोटो : instagram

बालों में गजरा

अपने लुक को खूबसूरत बनाने के लिए बालों में गजरा अवश्य लगाएं। गजरे से लुक और भी ज्यादा खूबसूरत लगता है। हेयर स्टाइल चाहे आप जूड़ा बनाएं या चोटी, गजरा आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed