नोरा फतेही के डांस के सब फैन हैं। वहीं उनका स्टाइल और ग्लैमर भी लोगों को दीवाना बना देता है। कैजुअल आउटिंग से लेकर एयरपोर्ट पर भी कई मौकों पर बोल्ड आउटफिट में नजर आती हैं। जिसमे प्लजिंग नेकलाइन से लेकर बॉडी फिटिंग ड्रेस शामिल हैं। जिसमे वो कर्वी फिगर फ्लांट करती हैं। हमेशा ग्लैमरस लुक में रहने वाली नोरा कई बार बेहद सिंपल और सादगी भरे लुक में नजर आती हैं। जिसे फैंस खासा पसंद करते हैं।
2 of 6
नोरा फतेही का सादगीभरा लुक
- फोटो : instagram
कुछ दिनों पहले ही काम के सिलसिले में निकलीं नोरा ने ग्लैमरस छोड़ सादगी भरा लुक अपनाया था। वेल फिटिंग के कुर्ते के साथ पेंट्स को मैचकर वो एथिनिक लुक में भी कमाल दिख रही थीं। स्टेटमेंट बॉडी फिटिंग ड्रेस और गाउन के अलावा नोरा का ये लुक बेहद खूबसूरत है। जिसमे वो ऑरेंज कलर के कुर्ते में रेडी है। जिस पर बस्ट एरिया पर वर्क है। वहीं पूरे कुर्ते पर छोटे प्रिंट बने हैं। जिसके साथ नोरा सफेद रंग की पैंट को मैच किए हैं।
3 of 6
नोरा फतेही का मेकअप लुक
- फोटो : instagram
वहीं नोरा ने इस लुक को मैचिंग की सफेद जूती के साथ और भी शानदार बना दिया है। जबकि मिड पार्टीशन स्ट्रेट हेयर और मैट फिनिश मेकअप के साथ पिंक लिपस्टिक लुक में चार चांद लगा रहे हैं। बता दें कि नोरा की ड्रेस के साथ ही मेकअप भी काफी अलग होता है। जिसे लड़कियां कॉपी करना चाहती हैं।
4 of 6
nora fatehi
- फोटो : instagram
नोरा कई बार अपनी स्टेटमेंट बॉ़डीफिटिंग ड्रेस को छोड़ ढीले-ढाले कुर्ते में नजर आती हैं। आसमानी रंग के इस कुर्ते में भी नोरा का लुक काफी खूबसूरत दिख रहा था।
5 of 6
नोरा फतेही का मेकअप लुक
- फोटो : instagram
इंस्टाग्राम पर वैसे तो नोरा अक्सर ही तस्वीरें साझा करती रहती हैं। लेकिन लेटेस्ट लुक की इस तस्वीर में नोरा का मेकअप काफी शानदार दिख रहा है। क्लोजअप से ली गई तस्वीर में नोरा के पिंक लिप्स और मैट फिनिश बेस मेकअप दिख रहा है। वहीं आई लाइनर और मस्कारे के साथ आंखों को नेचुरल खूबसूरत लुक दिया गया है।