नोरा फतेही हर दिन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। फिर वो चाहे रिएलिटी शो में डांस की परफार्मेंस को लेकर या फिर आउटिंग की वजह से। हर बार जब वो घर से बाहर निकलती हैं तो इस बात का खास ध्यान रखती हैं कि उनके पर्स से लेकर फुटवियर तक की चर्चा बनी रहे। इस बार भी जब वो एयरपोर्ट पर पहुंची तो उनका पूरा लुक सुर्खियों में आ गया।
2 of 5
नोरा फतेही
- फोटो : इंस्टाग्राम
वैसे तो नोरा अपने डांस मूव्स की वजह से हमेशा ही लाइमलाइट में रहती हैं। लेकिन उनकी ड्रेसेज भी खास होती है। एयरपोर्ट पर भी उनकी अदाएं साफ नजर आ रही थीं। ब्लू डेनिम स्ट्रेट फिट जींस के साथ काले रंग के पारदर्शी टॉप को पहन रखा था। जिसकी वी डीप नेकलाइन उनके लुक में बोल्डनेस ऐड करने के लिए काफी दिख रही थी।
3 of 5
नोरा फतेही
- फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं दूसरी तरफ ट्रेवेल के दौरान कंफर्ट का ध्यान रखते हुए नोरा ने इस खास पारदर्शी टॉप के साथ सफेद रंग के ब्लेजर को मैच किया था। जो उनके हॉटनेस और बोल्ड लुक को बैलेंस करने का काम कर रहा था। जिससे उनका एयरपोर्ट लुक बिल्कुल क्लासी और स्टाइलिश नजर आ रहा था। जबकि नोरा ने इस पूरे लुक के साथ ब्राउन कलर के पम्प्स मैच किए थे।
4 of 5
नोरा फतेही
- फोटो : इंस्टाग्राम
नोरा ने इस लुक को और भी ज्यादा हाईलाइट करने के लिए गुच्ची की बेल्ट ऐड की थी। जो उनके कर्व्स को अच्छे से हाईलाइट कर रही थी। जबकि साथ में लिया ब्राउन हैंडबैग उनके लुक को पूरा करने के लिए काफी दिख रहे थे। हां ये बात अलग है कि नोरा के इस लुक को देख ऐसा लग रहा था कि वो ट्रैवेलिंग की बजाय किसी ऑफिस मीटिंग के लिए रेडी हुई हैं।
5 of 5
नोरा फतेही
- फोटो : इंस्टाग्राम
हां ये बात अलग है कि उनका ये लुक हर एंगल से कमाल का दिख रहा था। लेकिन इसे एयरपोर्ट लुक के रूप में परफेक्ट कहना सही नही होगा। क्योंकि ट्रेवेलिंग के लिए जरूरी है कि कपड़े कंफर्टेबल और स्टाइलिश के कॉम्बो में हो। वहीं नोरा के इस लुक में रीविलिंग टॉप को देख बहुत सारे सोशल मीडिया यूजर्स ने ट्रोल भी किया। हालांकि ट्रोलर्स की बातों का नोरा फतेही पर कम ही असर होता है। और वो इस लुक के साथ पूरी अदाओं के साथ नजर आ रही थीं।