बॉलीवुड की प्ले बैक सिंगर नेहा कक्कड़ की आवाज जितनी खूबसूरत हैं, उनका फैशन स्टेटमेंट भी उतना ही कमाल का है। नेहा कक्कड़ अक्सर अपने लुक्स और आउटफिट के साथ एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। जब भी नेहा किसी इवेंट, स्टेज शो या म्यूजिक वीडियो में नजर आती हैं, हमेशा अपने ड्रेसिंग स्टाइल से फैंस को हैरान कर देतीं हैं। फैंस चुलबुली नेहा के फैशन स्टाइल से काफी इंप्रेस रहते हैं। नेहा कक्कड़ अपने अलग अलग आउटफिट में तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर करती रहती हैं। नेहा कभी पारंपरिक परिधानों तो कभी वेस्टर्न ड्रेस में दिख जाती हैं। नेहा ने एक बार फिर एकदम जुदा अंदाज में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। नेहा का लुक बेहद आकर्षक लग रहा है। उन्होंने जो ड्रेस पहनी है, वह टू इन वन स्टाइल की है। अगली स्लाइड्स में देखिए नेहा कक्कड़ की पर्पल टू इन वन स्टाइल की ड्रेस में।
नेहा कक्कड़ की पर्पल ड्रेस देख फैंस हुए कंफ्यूज, पैंटसूट में दिखा फ्रिल स्टाइल लुक
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Sat, 16 Oct 2021 06:07 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन