फैशन दीवा सोनाक्षी सिन्हा अपने लुक्स के लिए हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। पहली फिल्म दबंग में सीधी साधी साड़ी लुक में नजर आने वाली सोनाक्षी जब भी वेस्टर्न आउटफिट को कैरी करती हैं तो उनके लुक से नजर हटाना फैंस के लिए मुश्किल हो जाता है। सोनाक्षी अक्सर अपने अलग अलग लुक और फैशन स्टाइल के फैंस को प्रभावित करती हैं। देसी लुक से बोल्ड व ग्लैमरस अवतार तक सोनाक्षी हर स्टाईल को बखूबी कैरी करना जानती हैं। सोनाक्षी सिन्हा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आती रहती हैं, जहां हर बार दबंग गर्ल अपने डिफरेंट स्टाइल से लोगों को हैरान करती हैं। अधिकतर सोनाक्षी को कूल और क्लासी कपड़ों में देखा जाता है। आज हम आपको सोनाक्षी सिन्हा के ऐसे चार लुक की तस्वीरें दिखाएंगे, जो कब्लिंग और पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट हैं। एक नजर डालिए सोनाक्षी सिन्हा की चार शिमरी आउटफिट्स पर, जो पार्टी में देंगी सबसे ग्लैमरस लुक।
सोनाक्षी सिन्हा का बोल्ड अवतार हुआ वायरल, इन चार शिमरी ड्रेस में दिख रहींं बेहद ग्लैमरस
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Sat, 16 Oct 2021 05:07 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन