बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा नेहा धूपिया अक्सर सोशल मीडिया पर अपने निजी जीवन से जुड़ी तस्वीरों और वीडियोज को साझा करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी फोटो शूट का एक वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ दिनों पहले ही नेहा धूपिया ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। अब उन्होंने अपने पति संग प्रेग्नेंसी का फोटो शूट का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि नेहा ने ब्लैक कलर की नी लेंथ ड्रेस को पहन रखा है। इस ड्रेस में वह बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। इन दिनों कई मशहूर एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी को यादगार बनाने के लिए अपनी मैटरनिटी फोटोशूट करवाकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। इन तस्वीरों में उन्हें स्टाइलिश कपड़ों में बेबी बंप प्लांट करते देखा जा सकता है। नेहा धूपिया के इस प्रेग्नेंसी फोटो शूट के वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
नेहा धूपिया ने शेयर किया प्रेग्नेंसी फोटो शूट का वीडियो, लोगों ने दिया प्यार भरा रिएक्शन
नेहा धूपिया ने प्रेग्नेंसी फोटो शूट के इस वीडियो को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में उनके साथ पति अंगद बेदी को भी देखा जा सकता है। इस दौरान नेहा काफी खुश नजर आ रही हैं। नेहा ने काले रंग की नी लेंथ की ड्रेस को पहन रखा है। इस ड्रेस में वह काफी गॉर्जियस लग रही हैं।
देखिए वीडियो
वीडियो में आप देख सकते हैं कि पति अंगद बेदी उनके पीछे खड़े हैं। फोटो शूट के लिए उन्होंने पत्नी नेहा धूपिया को हल्के हाथों से पकड़ रखा है। अगर आप भी नेहा धूपिया की तरह अपनी प्रेग्नेंसी को यादगार बनाना चाहती हैं, तो आप स्टाइलिश वन पीस ड्रेस पहनकर अपनी प्रेग्नेंसी का फोटोशूट करवा सकती हैं। इस ड्रेस को पहनकर बढ़ा हुआ वजन भी कम दिखेगा। बाजार में आपको आसानी से स्टाइलिश वन पीस ड्रेस मिल जाएगी। आप इस दौरान गाउन भी पहन सकती हैं।
आप नॉटेड क्रॉप टॉप के साथ जींस भी पहन सकती हैं। इसे पहनने के बाद फोटोशूट के दौरान आपका बेबी बंप भी दिखेगा। बाजार में आपको ऐसी कई जींस मिल जाएगी, जिन्हें खासकर प्रेग्नेंट महिलाओं को ध्यान में रखकर बनाया जाता है। इन्हें पहनने के बाद आप काफी स्टाइलिश और सुंदर दिखेंगी।
नेहा धूपिया द्वारा शेयर की गई प्रेग्नेंसी फोटो शूट के इस वीडियो को देखने केे बाद कई लोग कमेंट बॉक्स में प्यार भरा रिएक्शन दे रहे हैं। लोगों को नेहा धूपिया का ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है। वीडियो में नेहा धूपिया काफी खुश नजर आ रही हैं।