Navami Puja 2024: चैत्र नवरात्रि में लोग पूरे नौ दिन माता रानी के नौ स्वरूपों की पूजा करते हैं। ऐसी मान्यता है कि जो भी व्यक्ति माता रानी के सभी रूपों की सच्चे मन से पूजा करता है, उसकी हर मनोकामना पूरी होती है। यही वजह है कि हर घर में लोग माता रानी की पूजा करते हैं।
बहुत से लोग तो पूरे नौ दिन व्रत-उपवास भी करते हैं। नौ दिन व्रत रखने के बाद बहुत से लोग अष्टमी के दिन तो वहीं बहुत से लोग नवमी के दिन कन्या पूजन करके व्रत का पारण करते हैं। व्रत के पारण से पहले नौ कन्याओं को हलवा पूड़ी खिलाने की प्रथा है।
कन्या पूजन के लिए छोटी-छोटी बच्चियां काफी खूबसूरत तरह से तैयार होती हैं। ऐसे में अगर आपके घर में भी कन्या है, जिसे आप कन्या पूजन में बैठाने वाली हैं, तो उसे खास तरह से तैयार कर सकती हैं। इस लेख में हम आपको टीवी सीरियल की चाइल्ड आर्टिस्ट आरिया सकारिया के कुछ लुक्स दिखाएंगे, जिनसे टिप्स लेकर आप अपनी नन्ही गुड़िया को तैयार कर सकती हैं।
2 of 7
नवमी के दिन अपनी नन्हीं गुड़िया को ऐसे करें तैयार
- फोटो : instagram
शरारा सूट
छोटी बच्चियों के ऊपर सूट सलवार काफी क्यूट लुक देता है। ऐसे में कन्या पूजन के दिन आप उन्हें ऐसा शरारा सूट पहना सकती हैं। इस लुक को पूरा करने के लिए उनके माथे पर छोटी सी बिंदी जरूर लगाएं।
3 of 7
नवमी के दिन अपनी नन्हीं गुड़िया को ऐसे करें तैयार
- फोटो : instagram
शरारा-कुर्ता
ऐसा गुलाबी रंग का शरारा कुर्ता देखने में काफी प्यारा लगेगा। इसके साथ अपनी गुड़िया को गले में कोई खूबसूरत सा नेकपीस जरूर पहनाएं। ये भी देखने में प्यारा लगेगा।
4 of 7
नवमी के दिन अपनी नन्हीं गुड़िया को ऐसे करें तैयार
- फोटो : instagram
स्कर्ट-टॉप
इस तरह का फ्लोरल प्रिंट की स्कर्ट और क्रॉप टॉप आपकी बेटी को क्यूट लुक देगी। अगर उसके बाल लंबे हैं, तो उसके बालों को खुला ही रखें। इसके साथ ही गले में ऑक्सीडाइज ईयररिंग्स और नेकपीस जरूर पहनाएं।
5 of 7
नवमी के दिन अपनी नन्हीं गुड़िया को ऐसे करें तैयार
- फोटो : instagram
पटियाला सूट
इस तरह का पटियाला सूट आपको बाजार में मिल जाएगा। आप अपनी बिटिया के लिए ऐसा सूट भी खरीद सकती हैं। ये भी देखने में काफी प्यारा लगता है।