Nail Art DIY Tips : नेल आर्ट एक रचनात्मक और स्टाइलिश तरीका है, जिससे आप अपने नाखूनों को आकर्षक बना सकती हैं। इसे आप सैलून में या घर पर आसानी से कर सकती हैं। आज के समय में तो हर गली-मोहल्ले में नेल सैलून खुले हुए हैं, जो बेहद कम दामों में नेल आर्ट करते हैं। ऐसे में महिलाएं खास मौकों पर नेल आर्ट कराना पसंद करती हैं। इसके अलावा अब तो बहुत सी लड़कियां तो रोजाना में भी नेल आर्ट करके अपने नाखूनों को खूबसूरत बनाकर रखती हैं।
Nail Art At Home: इन चीजों के इस्तेमाल से घर पर ही कर सकती हैं नेल आर्ट, बच जाएंगे सैलून के पैसे
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Fri, 03 Jan 2025 12:21 PM IST
सार
यदि आप नेल सैलून जाकर नेल आर्ट के लिए पैसे खर्च नहीं करना चाहती हैं तो हम आपको घर पर ही बिना किसी टूल के नेल आर्ट करना सिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन