छोटे पर्दे पर नागिन के नाम से मशहूर हो चुकीं मौनी रॉय अब बड़े पर्दे का रुख कर चुकी हैं। इसके साथ ही उनका फैशन सेंस और स्टाइल भी फैंस को खासा पसंद आता है। वहीं मौनी अपने लुक को मेंटेन करने के लिए भारी-भरकम रकम खर्च करने से भी नहीं कतराती। तभी तो पिछले दिनों दिवाली पार्टी के लिए रेडी मौनी रॉय ने अच्छी खासी रकम का लहंगा पहना था।
2 of 5
mouni roy
- फोटो : instagram
दरअसल, टीवी एक्ट्रेस आमना शरीफ के घर दिवाली पार्टी के लिए छोटे पर्दे के कई सारे सितारे पहुंचे थे। जिसमें करिश्मा तन्ना से लेकर अर्जुन बिजलानी, मौनी रॉय के साथ टीवी के कई सारे मशहूर सितारे शामिल हुए थे। जिसमें हर किसी का लुक जबरदस्त था। वहीं मौनी रॉय खूबसूरत हैंड पेटेंड ऑर्गेंजा लहंगे में पार्टी में पहुंची थी।
3 of 5
mouni roy
- फोटो : instagram
मौनी ने पार्टी के लिए फ्यूशिया पिंक कलर का ऑर्गेजा का लहंगा चुना था। जो कि मशहूर ब्रांड पिचिका का था। जिस पर ग्रीन एंड पिंक कलर की लीव्स पेंट की गई थीं। वहीं मौनी ने इस लहंगे को हॉल्टर नेक लाइन ब्लाउज के साथ पेयर किया था।
4 of 5
mouni roy
- फोटो : instagram
वहीं कुंदन का ग्रीन एंड गोल्ड नेकपीस और मांगटीका पहने मौनी इस लहंगे में गजब की खूबसूरत लग रही थीं। बात करें मेकअप की तो वेल डिफाइंड आईब्रो के साथ ग्लिटरी मेकअप और ब्राउन ग्लॉसी लिप्स के साथ मौनी स्ट्रेट पोकर हेयर डू में थीं। हालांकि मौनी का ये लहंगा अच्छी खासी कीमत का है।
5 of 5
mouni roy
- फोटो : instagram
पिचिका ब्रांड का ये लहंगा ऑफिशियल वेबसाइट पर 35 हजार रुपये का है। जो कि किसी भी आम लड़की के लिए बेहद खास है। यहीं नहीं मौनी रॉय ने एकता कपूर के घर हुई दिवाली पार्टी के लिए भी बेहद कीमती लहंगा चुना था। व्हाइट लहंगा जिस पर गोल्डन गोटा वर्क किया गया था और जिसके साथ गोल्डन हैवी एंब्रायडरी वाले ब्लाउज में मौनी रॉय स्टनिंग लुक में पहुंची थीं। वहीं मौनी के इस लहंगे की कीमत एक वेबसाइट के मुताबिक करीब 66 हजार रुपये थी। जिसे लेना हर किसी के बस की बात नही है।