टीवी की नागिन के नाम से मशहूर मौनी रॉय को आजकल अपने दुबई वेकेशन की याद सता रही है। तभी तो एक के बाद एक वो अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। अभी एक दिन पहले ही मौनी ने मोनोकोनी में अपनी तस्वीर पोस्ट की है। जिसमें वो धूप में बैठकर बालों का बन बनाने की कोशिश कर रही हैं। मौनी इस तस्वीर में हमेशा की तरह काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।
एक बार फिर मौनी रॉय ने शेयर की पूल किनारे बैठी तस्वीर, घर बैठे कर रहीं वेकेशन को याद
बता दें कि मौनी अपने फैंस के लिए अक्सर ही तस्वीर शेयर करती रहती हैं। तभी तो पिछले दिनों ब्लैक कलर की शार्ट समर ड्रेस में तैयार मौनी ने वेकेशन के दौरान सीढ़ियों पर बैठी तस्वीर साझा की है। कोहल आईज, न्यूड लिप्स और मेसी हेयर में तैयार मौनी का लुक काफी क्यूट दिख रहा है।
A post shared by mon (@imouniroy) on
मौनी ने छोटे पर्दे से बड़े पर्दे का रुख कर लिया है। साथ ही वो सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं। जिसमें उनके स्टाइलिश लुक नजर आते हैं। पिछले दिनों गुलाबी रंग के चिकनकारी कुर्ते संग पलाजो पहने मौनी ने तस्वीर शेयर की थी। जिसमें वो काफी खूबसूरत दिख रही थीं।
वहीं उनका ये कुर्ता आम लड़कियों के लिए भी फैशन इंस्पिरेशन बन सकता है। रोजी चिक्स और पिंक लिप्स में सेल्फी लेती मौनी इन तस्वीरों में हमेशा की तरह काफी खूबसूरत दिख रही हैं।
बता दें कि मौनी ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत फिल्म गोल्ड से की थी। मौनी ने कई सारे सीरियल में भी काम किया है। देवों के देव महादेव में सती का रोल निभाने वाली मौनी ने अपनी थ्रोबैक तस्वीर शेयर की थी। जिसमें वो सती के गेटअप में तैयार नजर आ रही हैं।