लॉकडाउन के कारण फिल्म और टीवी की भी सारी शूटिंग बंद है। ऐसे में सारे सितारे घर पर ही रह रहे हैं और घर के कामों को करते हुए नजर आ रहे हैं। टीवी की नागिन इसमें कैसे पीछे रह सकती हैं। इस लॉकडाउन में मौनी रॉय भी अक्सर ही इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। जिसमें वो कुकिंग करते तो कभी बगीचे में सब्जियां तोड़ती नजर आती हैं। पिछले दिनों मौनी रॉय ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की। जिसमें वो पेड़ों में पानी डालते नजर आ रही थीं। जिसे देख यूजर्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया।
मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम पर काम करते हुए शेयर की तस्वीर, लोगों ने कहा-इतना मेकअप करके.....
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sun, 19 Apr 2020 03:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन