फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौनी रॉय की इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे सिलेब्स, कॉरियोग्राफर धर्मेश ने किया कमेंट

Sat, 17 Jul 2021 02:36 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sat, 17 Jul 2021 02:36 PM IST
विज्ञापन
mouni roy latest simple and attractive look in hindi
mouni roy - फोटो : instagram

मौनी रॉय को बॉलीवुड हो या टेलीविजन, दोनों ही जगह खूब पसंद किया जाता है। उनके फैंस की भी कमी नहीं है। जैसे ही वे कोई तस्वीर डालती हैं, फैंस फटाफट उनकी तस्वीर पर कमेंट करने लगते हैं। नागिन के किरदार से मौनी को खूब प्रसिद्धी मिली है। शनिवार को मौनी ने सिंपल और ट्रेडिशनल लुक में अपनी तस्वीर पोस्ट की है। जिसके बाद से न सिर्फ फैंस उनकी तस्वीर को पसंद कर रहे हैं बल्कि बॉलीवुड और टेलीविजन के सिलेब्स उनकी इन तस्वीरों पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। कोरियोग्राफर धर्मेश, आमना शरीफ, करण टैकर, सोनल चौहान, आशा नेगी आदि ने उनके इस लुक की खूब तारीफ की है। मौनी का ऐसा सिंपल लुक लंबे समय बाद देखने को मिला है। उनके पोज भी इन तस्वीरों में बहुत ही अच्छे हैं। मौनी की अदाएं एकदम प्राकृतिक और प्यारी दिखाई दे रही हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए मौनी का खूबसूरत ड्रेस और प्यारभरा अंदाज। 

mouni roy latest simple and attractive look in hindi
मौनी रॉय - फोटो : instagram

ऐसा है लुक 
मौनी रॉय ने इन तस्वीरों में सूट पहना हुआ है। सफेद कलर के सूट पर नीले रंग का प्रिंट है। कुर्ती पर ब्लोक प्रिंट किया हुआ है। सूट का फेब्रिक भी एकदम आरामदायक है। गले की डिजाइन एकदम सिंपल है और स्लीव्स थ्री-फोर्थ है। एक तरफ उन्होंने दुपट्टा डाला हुआ है। 

mouni roy latest simple and attractive look in hindi
मौनी रॉय - फोटो : instagram

मेकअप है खूबसूरत
मौनी ने अपने इस सिंपल लुक के साथ बहुत अच्छा मेकअप किया हुआ है। उनकी आंखों में काजल एवं लाइनर बहुत अच्छा लग रहा है। होंठ पर उन्होंने लाइट शेड की लिपस्टिक लगाई हुई है। सभी पोज मौनी बैठकर ही दे रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
mouni roy latest simple and attractive look in hindi
mouni roy - फोटो : instagram

पहनी है लाइट जूलरी
मौनी ने इस लुक के साथ लाइट जूलरी पहन रखी हुई है। गले में कुछ नहीं है लेकिन कान में सिल्वर मेटल के बड़े ईयररिंग्स उन्होंने पहन रखे हैं और हाथ में अंगुठी है। उनके बाल भी बहुत अच्छे लग रहे हैं। बालों को खुला रखा हुआ है। 

विज्ञापन
mouni roy latest simple and attractive look in hindi
मौनी रॉय - फोटो : instagram

फैंस को अच्छा लग रहा लुक
मौनी की इस तस्वीर पर खुद अच्छे कमेंट्स आ रहे हैं। उनकी नैसर्गिक खूबसूरती की लोग तारीफ कर रहे हैं। उन्होंने तस्वीर के साथ खूबसूरत सा कैप्शन डाला हुआ है जिसमें वे लिख रही हैं ‘चांदी वाला जोरा’। टेलीविजन और बॉलीवुड के उनके दोस्त तस्वीर पर एक से बढ़कर एक कमेंट कर रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed