बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय शाहिद कपूर की फैन फॉलोइंग काफी बड़ी है, लेकिन उनकी पत्नी मीरा राजपूत को पसंद करने वाले भी कम नहीं हैं। इंडस्ट्री से न होने के बावजूद मीरा राजपूत फैशन और लुक्स के मामले में किसी एक्ट्रेस से कम नहीं लगती हैं। मीरा राजपूत कई मौकों पर बेहद स्टाइलिश तरीके से लोगों के सामने नजर आ चुकी हैं, जिन्हें देखने के बाद ये कह पाना मुश्किल होता है कि वह कोई मॉडल या एक्ट्रेस नहीं है। उनका फैशन सेंस गजब का है। मीरा बखूबी जानती हैं कि उनके लुक को किस तरह के आउटफिट कॉम्प्लिमेंट करते हैं। अक्सर उन्हें भारतीय पारंपरिक परिधानों से लेकर वेस्टर्न आउटफिट्स में देखा जा चुका है। हाल ही में मीरा की ट्रेडिशनल लुक में तस्वीर सामने आई है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। मीरा ने लहंगा चोली कैरी की हुई है। लेकिन उनका ये लुक केवल ट्रेडिशनल आउटफिट के कारण नहीं बल्कि उनकी बोल्ड अदाओं के कारण पसंद किया जा रहा है। अगली स्लाइड्स में देखिए मीरा राजपूत के लहंगा लुक की तस्वीरें।
Mira Rajput Bold Look: डीपकट ब्लाउज में नजर आईं मीरा राजपूत, देखिए शाहिद की पत्नी का बोल्ड अंदाज
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Thu, 30 Dec 2021 05:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन