Met Gala 2023 : फैशन इवेंट मेट गाला 2023 का इंतजार हर किसी को साल भर रहता है। ये दुनिया का ऐसा इवेंट है, जिसमें देश भर के बड़े सितारे अजब-गजब लुक के साथ रेड कार्पेट पर नजर आते हैं। बीते 1 मई को ही इस फैशन इवेंट की शुरूआत हो गई है। हर साल इस इवेंट की थीम भी काफी अलग होती है। इस बार की थीम कार्ल लेगरफेल्ड- ए लाइन ऑफ ब्यूटी रखी गई है, जिसमें इस महान फैशन डिजाइनर के काम और जिंदगी को सेलिब्रेट किया जाएगा। न्यूयॉर्क सिटी में होने वाले इस इवेंट में भारत के भी कई नामचीन सितारे सम्मलित होते हैं।
बीती शाम मशहूर भारतीय एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ इवेंट में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने अपने पति के साथ ट्विनिंग की थी। वैसे तो प्रियंका का पूरा लुक बेहद प्यारा था, पर उनके नेकपीस ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा। एक्ट्रेस का ये नेकपीस अरबों रुपये का था। आइए आपको भी इसकी खासियत बताते हैं।
2 of 5
Met Gala 2023
- फोटो : instagram
दोनों ने पहने थे मैचिंग आउटफिट
बीती शाम मेट गाला इवेंट में ब्लैक एंड व्हाइट रंग के बोल्ड गाउन में प्रियंका ने जब एंट्री की तो उनका जोरदार तालियों के साथ वेलकम हुआ। एंट्री के दौरान एक्ट्रेस के साथ उनके पति अमेरिकी पॉप स्टार निक जोनस भी थे। दोनों एक-दूसरे के हाथ पकड़े थे। फोटोग्राफर्स के सामने दोनों ने कई पोज भी दिए।
3 of 5
Met Gala 2023
- फोटो : instagram
वैलेंटिनों ने डिजाइन किया था एक्ट्रेस का गाउन
इस दौरान एक्ट्रेस का लुक लोगों को काफी पसंद आया। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने मैचिंग ब्लैक एंड व्हाइट कलर का आउटफिट पहना था। वैलेंटिनों द्वारा डिजाइन किए गए इस हाई थाई स्लिट ड्रेस में एक्ट्रेस काफी खूबसूरत दिख रहीं थीं। प्रियंका ने लुक को कंप्लीट करने के लिए बालों में रिबन से हेयर स्टाइल बनाई है। इसके साथ उन्होंने हाथों में ग्लव्स और गले में एक डायमंड नेकलेस पहना है।
4 of 5
Met Gala 2023
- फोटो : instagram
जानें नेकपीस की कीमत
इवेंट के दौरान इस डायमंड नेकलेस ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। रिपोर्ट की मानें तो एक्ट्रेस ने इवेंट में अपना लुक कंप्लीट करने के लिए 11.6 कैरेट के हीरों का हार पहना था। ये स्टेटमेंट पीस बुलगारी का था।
5 of 5
Met Gala 2023
- फोटो : instagram
अरबों में है कीमत
अगर बात करें इसकी कीमत की तो इसकी कीमत 2.5 करोड़ डॉलर यानी करीब 204 करोड़ रुपए है। सोशल मीडिया पर इस हार के बारे में काफी बातें भी चल रही हैं। ऐसी खबर है कि अब इसे नीलाम कर दिया जाएगा।