मलाइका अरोड़ा का फैशन हर बार इतना ग्लैमरस होता है। कि बस लोग उन्हें देखते ही रह जाते हैं। रेड कार्पेट हो या फिर अवॉर्ड फंक्शन हर बार मलाइका अपने लुक को बिल्कुल परफेक्ट और जबरदस्त ग्लैमरस रखना चाहती हैं। मलाइका की इन्हीं अदाओं की वजह से वो हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। वहीं मलाइका भी अपने गॉर्जियस लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। इस बार मलाइका ने रैंप वॉक के जरिए फैंस के दिलों की धड़कन बढ़ा दी है।
2 of 4
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
मलाइका अरोड़ा इंडिया काउचर वीक में डिजाइनर रोहित गांधी के लिए रैंप वॉक किया। जिसमे वो ब्लैक कलर के ट्रांसपैरेंट गाउन को पहने दिखीं। जिसमे उनका लुक जबरदस्त हॉट दिख रहा था। वी नेकलाइन काफी ज्यादा बोल्ड है तो वहीं इस ट्रांसपैरेंट गाउन की थाई हाई स्लिट इसे ग्लैमरस बना रही है। जिसे पहन मलाइका ने रैंप पर वॉक किया।
3 of 4
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
बात करें लुक्स की तो मलाइका ने इस गाउन के साथ साइड पार्टीशन ड्रामेटिक हेयरस्टाइल को कैरी किया था। वहीं न्यूड ग्लॉसी लिपस्टिक और स्मोकी आईज उनके लुक में चार चांद लगा रहे हैं। जिसके साथ मलाइका ने खास स्टेटमेंट पेंडेट को पहना है। जो उनकी वी नेकलाइन का सारा अटेंशन चुरा रहा है। मलाइका के इस रैंप वॉक के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
मलाइका ने इस बेहद बोल्ड गाउन को काफी शानदार तरीके से कैरी किया है। जिसे देखने के बाद जहां उनके फैंस तारीफों के पुल बांध रहे हैं। तो वहीं उनकी फिट बॉडी को देख कई लोग उनकी फिटनेस का राज भी पूछ रहे हैं। बता दे कि मलाइका फिटनेस के मामले में काफी सख्त है और अपनी योगा क्लास को कभी मिस नहीं करती हैं। मलाइका ने इस गाउन को ब्लैक हील्स के साथ मैच किया है। जिसमे लोग उनकी वॉक की तारीफ कर रहे हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।