मलाइका अरोड़ा अपने फैशन और स्टाइल की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। फिर वो चाहे योगा क्लास के लिए निकलीं हो या फिर काम के सिलसिले में घऱ से बाहर। मलाइका अपने बोल्ड फैशन से हर किसी का ध्यान आकर्षित कर ही लेती हैं। वैसे इन दिनों मलाइका के स्टाइल सेंस में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। बोल्ड नेकलाइन और बैकलेस ड्रेस से हटके मलाइका का खूबसूरत अंदाज देखने को मिल रहा है। हाल ही में अवॉर्ड शो में पहुंची मलाइका ने खास दिखने के लिए बेहद खूबसूरत सफेद रंग के गाउन को चुना।
2 of 4
malaika arora, katrina kaif
- फोटो : instagram
मलाइका अरोड़ा ने नायका फेमिना ब्यूटी अवॉर्ड्स शो में हिस्सा लिया था। मलाइका के साथ ही इस अवॉर्ड्स शो में कटरीना कैफ, विकी कौशल, सारा अली खान, जान्हवी कपूर, कियारा आ़डवाणी, कार्तिक आर्यन जैसे सितारे पहुंचे थे। वहीं मलाइका ने इस रेड कार्पेट के लिए सफेद रंग के गाउन को चुना। मलाइका का ये गाउन विदेशी डिजाइनर रशेल गिलबर्ट के ब्राइडल कलेक्शन से लिया गया था।
3 of 4
malaika arora
- फोटो : instagram
जिस पर रश्ड डिजाइन की गई थी। वन शोल्डर डिजाइन की इस ड्रेस को मलाइका ने कस्टमाइज किया था। प्लजिंग नेकलाइन के साथ इस ड्रेस की स्लीव पर लेयरिंग थी। वहीं हाई लो हेमलाइन के साथ फ्लोर लेंथ ट्रेन जोड़ी गई थी। मलाइका ने इस ब्राइडल ड्रेस को काफी एलिगेंट के साथ कैरी किया था। जिसमे गोल्ड स्टेटमेंट रिंग के साथ बॉक्स क्लच और स्ट्रैपी हाई हील्स शामिल थी। हालांकि मलाइका का मेकअप इस ड्रेस की सारी अटेंशन ले रहा था। बैक कॉम्ब वेट हेयर के साथ व्हाइट और ब्लैक डबल विंग्ड आईलाइनर लगाया था। जबकि बोल्ड रेड लिप्स और ग्लोइंग स्किन खूबसूरती में चार चांद लगा रहे थे।
4 of 4
malaika arora
- फोटो : instagram
मलाइका ने इस ड्रेस को जितनी खूबसूरती के साथ कैरी किया था। इस ड्रेस की कीमत भी उतनी ही खास है। ऑफिशियल वेबसाइट पर इस ब्राइडल ड्रेस की कीमत है 4,595 अमेरिकी डॉलर यानी की करीब 3,79,497 रुपये। जिसे सुन किसी के भी होश उड़ना लाजिमी है। बता दें कि मलाइका इन दिनों अपने वेब शो की वजह से सुर्खियों में हैं।