फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Malaika Arora: लाल गाउन में मलाइका अरोड़ा ने खिंचाई कुछ ऐसी तस्वीरें, फैंस करने लगे तारीफे

Thu, 28 Jul 2022 06:32 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 28 Jul 2022 06:32 PM IST
विज्ञापन
Malaika Arora in Red Gown Looks Glamorous Must See Picture
मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

मलाइका अरोड़ा को ग्लैमरस में पीछे छोड़ना मुश्किल है। अवॉर्ड शो हो या फिर पार्टी उनके हुस्न का जादू चल ही जाता है। एक बार फिर फैंस उनके फोटोशूट को देख दीवाने हो रहे हैं। दरअसल. मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें साझा की हैं। जिसमे वो हमेशा की तरह ही ग्लैमरस दिख रही हैं। 

Malaika Arora in Red Gown Looks Glamorous Must See Picture
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Instagram

मलाइका अरोड़ा स्टाइल स्टेटमेंट के मामले में यंग एक्ट्रेस को कड़ी टक्कर देती हैं। बोल्ड आउटफिट को भी कैरी करने के मामले में वो बाकी एक्ट्रेस से आगे हैं। वहीं उनका लेटेस्ट फोटोशूट तारीफ बटोर रहा है। जिसमे वो लक्जरी फोटोशूट करवाते दिख रही हैं। 

Malaika Arora in Red Gown Looks Glamorous Must See Picture
मलाइका अरोड़ा - फोटो : instagram

दरअसल, इन तस्वीरों में मलाइका ने लाल रंग का सैटिन गाउन कैरी किया है। जिसकी स्ट्रैपलेस डिजाइन इसे बोल्ड बनाने के लिए काफी दिख रही है। वहीं लांग ट्रेल वाले इस गाउन को पहन मलाइका अलग-अलग अंदाज में पोज देते दिख रही हैं। जबकि इस सुर्ख लाल रंग के सैटिन गाउन के साथ मलाइका ने डार्क शेड की लिपस्टिक को मैच किया है। जबकि गले में पड़ा स्टेटमेंट नेकलेस इस लुक को कंप्लीट करते दिख रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Malaika Arora in Red Gown Looks Glamorous Must See Picture
मलाइका अरोड़ा - फोटो : instagram

मलाइका का ये फोटोशूट काफी रॉयल दिख रहा है। जिसमे बैकग्राउंड पर काफी ज्यादा फोकस किया गया है। इसके बावजूद हर किसी की निगाहें मलाइका पर ही टिकी हुई हैं। बता दें कि मलाइका इस फोटोशूट के साथ ही अपने रैंप वॉक की वजह से काफी सुर्खियों में हैं। मलाइका ने इंडिया काउचर वीक के रैंप पर वॉक किया। जहां उनका बोल्ड एंड ब्यूटीफुल अंदाज हर किसी का ध्यान खींच रहा है। 

विज्ञापन
Malaika Arora in Red Gown Looks Glamorous Must See Picture
malaika arora - फोटो : instagram

दरअसल. मलाइका ने इस रैंप वॉक के लिए पैरों तक पारदर्शी काले रंग के गाउन को चुना था। जिसकी बेहद बोल्ड वी नेकलाइन थी। हालांकि इस गाउन की बोल्ड नेकलाइन को संभालने में मलाइका को दिक्कत भी हो रही थी। लेकिन फिर भी वो हर किसी की लाइमलाइट लूटने में कामयाब हो गईं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed