{"_id":"5f312d65c6570722e865fb4c","slug":"malaika-arora-blue-and-green-metallic-dress-for-india-s-best-dancer-shooting","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक बार फिर मलाइका अरोड़ा ने दिखाया ग्लैमरस लुक, बॉ़डीकॉन ड्रेस में शुरू की शूटिंग","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
एक बार फिर मलाइका अरोड़ा ने दिखाया ग्लैमरस लुक, बॉ़डीकॉन ड्रेस में शुरू की शूटिंग
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Mon, 10 Aug 2020 05:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
malaika arora
- फोटो : instagram
Link Copied
मलाइका अरोड़ा लॉकडाउन के बाद से डांस रियलिटी शो की शूटिंग में बिजी हो गई हैं। इसके साथ ही वो फैंस को एक के बाद एक अपने ग्लैमरस लुक से भी हैरान कर रही हैं। पहले दिन की शूटिंग से लेकर अबतक हर बार मलाइका का लुक दिल चुराने वाला नजर आया। फिर वो उनकी मैटेलिक एक्स्ट्रा शार्ट ड्रेस हो या फिर ग्रीन रफल ड्रेस। इस बार मलाइका की बॉडी हगिंग ड्रेस ने फैंस के बीच हलचल मचा दी है।
2 of 4
malaika arora
- फोटो : instagram
मलाइका ने डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर की शूटिंग शुरू कर दी है। और इस बार अपने लुक को खास बनाने के लिए मलाइका ने मैटेलिक ड्रेस का चुनाव किया है। डिजाइनर अमित अग्रवाल की स्पेशल मैटेलिक थ्रेड से बनीं ड्रेस में मलाइका रेडी हुईं। टर्टलनेक ब्लू कलर की फुल स्लीव टॉप और ग्रीन रंग के मैटेलिक प्लीट्स और एस्मेट्रिक हेमलाइन वाली स्कर्ट के साथ मलाइका तैयार थीं।
3 of 4
malaika arora
- फोटो : instagram
जिसे कंप्लीट और स्टाइलिश लुक देने के लिए प्वॉइंटेड सिल्वर पम्प्स के साथ मैच किया गया है। वहीं इतने ग्लैमरस लुक को मलाइका ने स्ट्रेट हेयर और मैट पिंक लिप्स के साथ कंप्लीट किया गया है। जबकि बात करें मेकअप की तो फिल्ड आईब्रो, स्मोकी आईज, ब्लश चिक्स के साथ स्टाइल किया गया है।
वैसे हर बार की तरह मलाइका का ये लुक भी अट्रैक्टिव ही है। वैसे ये पहली बार नहीं है जब मलाइका का लुक इतना क्लासी हो। मलाइका हर बार अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करती हैं और शानदार नजर आती हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।