कई बार ऐसा होता है कि बॉलीवुड के सितारों के ड्रेस एक दूसरे से मैच कर जाते हैं। ऐसे में उनके बीच ये चुनना थोड़ा मुश्किल होता है किसका लुक ज्यादा बेहतर है। पिछली बार कियारा आडवाणी और कृति सेनन के लहंगे को देखने के बाद इस बार मलाइका अरोड़ा और सोनम कपूर के एक जैसे लहंगे हम लेकर आएं हैं। जिनकी तस्वीर को देख आप तय नहीं कर पाएंगे किसका लुक ज्यादा बेहतरीन है। तो चलिए आगे की स्लाइड में देखें मलाइका और सोनम कपूर के खूबसूरत लहंगे।
मलाइका अरोड़ा और सोनम कपूर ने पहना एक जैसा लहंगा, किसका लुक दिखा बेहतर
मलाइका अरोड़ा हमेशा ही अपने ग्लैमरस और बोल्ड लुक से चर्चा बटोरती हैं। लेकिन उनके ग्लैमरस लुक की बात भी बिल्कुल अलग होती है क्योंकि वो जिस भी आउटफिट को पहन लेती हैं वो खुद ब खुद ग्लैमरस हो जाता है। क्रश्ड गोल्ड पैटर्न का ये लहंगा मलाइका ने काले रंग के फुल स्लीव क्रॉप टॉप के साथ कैरी किया है। जिसके साथ ग्रीन रंग थ्री लेयर नेकलेस इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाते दिख रहा है।
View this post on Instagram
A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on
एथिनिक फ्यूजन लुक में तैयार मलाइका का लुक बेहद खास है। न्यूड शेड लिपस्टिक के साथ आंखों पर लाइट मेकअप और मैचिंग के स्टड लुक को पूरा कर रहें हैं। वहीं उनकी अदाएं इस आउटफिट को पार्टी रेडी बनाने के लिए परफेक्ट हैं।
सोनम कपूर ने इस क्रश्ड गोल्डन लहंगे को पूरा एथिनिक लुक दिया है। डीप वी प्लंगिग नेकलाइन ब्लाउज और गोल्डन चुनरी के साथ इस क्रश्ड गोल्डन लहंगे के लुक को पूरा किया गया है। साथ में मैचिंग नेकपीस और हाई बन में सोनम बेहद आकर्षक लग रही हैं। हालांकि उनका गोल्ड पर गोल्ड टीमअप थोड़ा कम स्टाइलिश है।
View this post on Instagram
A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor) on
बता दें कि क्रश्ड गोल्ड या सिल्वर रंग के लहंगे को आप चाहे तो अलग-अलग स्टाइल में कैरी कर सकते हैं। करीना कपूर भी इस आउटफिट में डांस इंडिया डांस के मंच पर नजर आ चुकी हैं। उन्होंने क्रश्ड सिल्वर रंग का लंहगा शो में पहनने के लिए चुना था। जिसके साथ वी प्लगिंग नेकलाइन और कलमकारी चुनकी के साथ लुक को पूरा किया गया था। करीना का ये लुक बेहद उम्दा था। जिसे देख हर कोई तारीफ कर रहा था।