फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Harsha Richariya: साड़ी में बेहद खूबसूरत लगती हैं हर्षा रिछारिया, कुंभ में देखकर लोग बोले 'सबसे सुंदर साध्वी'

Wed, 15 Jan 2025 02:41 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 15 Jan 2025 02:41 PM IST
सार

महाकुंभ में जब हर्षा रिछारिया साध्वी की वेशभूषा में नजर आईं, तो लोगों ने उन्हें सबसे खूबसूरत साध्वी का खिताब दे दिया। हालांकि अब उन्होंने खुद ये क्लीयर कर किया है कि वो साध्वी नहीं हैं। उन्होंने सिर्फ मंत्र दीक्षा ली है। 

विज्ञापन
maha kumbh 2025 influencer Harsha Richariya saree look viral on social media disprj
Harsha Richariya - फोटो : instagram

Harsha Richariya: 13 जनवरी से प्रयागराज में महाकुंभ की शुरुआत हो गई है। ये महाकुंभ का मेला पूरे 144 वर्ष के बाद लग रहा है, ऐसे में करोड़ों लोग वहां संगम स्नान को पहुंच रहे हैं। इन्हीं करोड़ों लोगों में हर्षा रिछारिया का नाम भी शामिल हैं।



साध्वी की गेटअप में जब हर्षा रिछारिया महाकुंभ मेले में पहुंची तो हर कोई उन्हें देखता रह गया। लोगों ने उन्हें सबसे खूबसूरत साध्वी का खिताब तक दे दिया लेकिन कुछ समय के बाद ही ये खबर सामने आई कि वो कोई साध्वी नहीं हैं, बल्कि आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी श्री कैलाशानंदगिरी जी महाराज की शिष्या हैं। ये बात उन्होंने खुद मीडिया से बात करके बताई है।

वो इंफ्लूएंसर हैं, जिनके सोशल मीडिया पर 1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करती हैं, जिनको लोग काफी पसंद करते हैं। खासतौर पर उनके साड़ी लुक्स बेहद खूबसूरत होते हैं। यहां हम आपको उन्हीं के साड़ी लुक्स दिखाने जा रहे हैं। 

maha kumbh 2025 influencer Harsha Richariya saree look viral on social media disprj
कॉटन साड़ी - फोटो : instagram

कॉटन साड़ी

कॉटन की साड़ी में हर्षा बेहद खूबसूरत लगती हैं। इस हरं रंग की साड़ी में उनकी तस्वीरों को लोग देखते रह गए थे। इसके साथ उन्होंने स्लीवलेस हरे रंग का ब्लाउज पहना था। खुले बाल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। अपने इस साड़ी लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने कानों में छोटे-छोटे झुमके पहने थे। 

maha kumbh 2025 influencer Harsha Richariya saree look viral on social media disprj
सिल्क साड़ी - फोटो : instagram

सिल्क साड़ी

सिल्क की साड़ी हर महिला के ऊपर कमाल की लगती है। इसीलिए जब आप हर्षा का ये सिल्क साड़ी लुक देखेंगे तो देखते ही रह जाएंगे। पूजा-पाठ के समय ऐसी सिल्क की साड़ी आप भी कैरी कर सकती हैं। सिल्क की साड़ी में हर्षा भी बेहद खूबसूरत लगती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
maha kumbh 2025 influencer Harsha Richariya saree look viral on social media disprj
Harsha Richariya - फोटो : instagram

जॉर्जेट साड़ी

जॉर्जेट फैब्रिक की साड़ी में हर्षा बेहद खूबसूरत लगती हैं। खासतौर पर बात करें प्रिंटेड साड़ी की तो जॉर्जेट फैब्रिक की प्रिंटेड साड़ी तो लगती भी बेहद कमाल की है। इसके साथ हर्षा ने जो बाल खुले किए हुए हैं, उस वजह से वो और भी ज्यादा प्यारी लग रहीं हैं। 

विज्ञापन
maha kumbh 2025 influencer Harsha Richariya saree look viral on social media disprj
टिश्यू फैब्रिक की साड़ी - फोटो : instagram

टिश्यू फैब्रिक की साड़ी

टिश्यू फैब्रिक की साड़ी लड़कियों को काफी पसंद आती है। ये आजकल काफी ट्रेंड में है। यदि आपके पास भी इस फैब्रिक की साड़ी है, तो हर्षा के इस लुक से टिप्स ले सकती हैं। इस हरे रंग की टिश्यू फैब्रिक की साड़ी में हर्षा भी बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed