लैक्मे फैशन वीक और फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित फिजिटल प्लेटफार्म पर पांचवे दिन डिजाइनर सिद्धार्थ टाइटलर के कलेक्शन देखने को मिले। रैंप पर मॉडल्स ने टाइटलर के कलेक्शन को शानदार तरीके से उतारा। जिसे डिजाइनर ने 'स्टूडियो 54' का नाम दिया है। 16 से 21 मार्च तक चलने वाले इस फिजिटल फैशन वीक में मनीष मल्होत्रा से लेकर पायल सिंघल जैसे डिजाइनर्स के कलेक्शन भी देखने को मिले।
2 of 4
सिद्धार्थ टाइटलर कलेक्शन (लैक्मे फैशन वीक 2021)
- फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थ टाइटलर का 'स्टूडियो 54' कलेक्शन पूरी तरह से आइकॉनिक क्लब थीम पर बेस्ड था। जिसमे अस्सी के दशक के फैशन के साथ नए जमाने के फैशन का मिश्रण देखने को मिला। इस सीजन में टाइटलर ने अपने सारे क्रिएटिव कलेक्शन को छह किरदारों के माध्यम से दर्शकों के सामने पेश किया। डेविड, मैरी, लूसीफायर, बटरफ्लाई, मिंगली और कैंडी जैसे किरदार अपने खास हुनर के साथ कलेक्शन को पेश करते दिखे।
3 of 4
सिद्धार्थ टाइटलर कलेक्शन (लैक्मे फैशन वीक 2021)
- फोटो : अमर उजाला
कलेक्शन में अस्सी के दशक का मिश्रण साफ देखने को मिल रहा था। जिसमे फन, फ्लर्ट और बोल्डनेस का तड़का था। महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए शानदार मनचाही डिजाइन सिद्धार्थ के कलेक्शन में थी। जिसमे स्ट्रक्चरल कॉर्सेट, बॉडीकॉन ड्रेसेज, पीसेंट टॉप, को-आर्ड सेट और ट्रैक सूट लड़कियों के लिए थे। तो वहीं दूसरी तरफ मर्दों के लिए ट्रैक सूट्स, खास डिजाइन किए हुए सूट, बॉम्बर जैकेट और प्रिंटेड टी शर्ट शामिल थे।
4 of 4
सिद्धार्थ टाइटलर कलेक्शन (लैक्मे फैशन वीक 2021)
- फोटो : अमर उजाला
वहीं बात करें रंगों की तो मस्टर्ड, नीला, काला, ग्रे और टील ग्रीन कलर के साथ सफेद रंग देखने को मिले। वहीं इन रंगों के साथ ही फैब्रिक पर वर्क की बात करें तो नई कम्प्यूटर एंब्रायडरी के साथ ही सिकुइन, क्रिस्टल का शानदार काम कलेक्शन पर देखने को मिला। डिजाइनर सिद्धार्थ टाइटलर का कहना है कि 'वो 2006 से एफडीसीआई के साथ और 2009 से लैक्मे फैशन वीक के साथ काम कर रहे हैं। इस सीजन में एफडीसीआई और लैक्मे फैशन वीक का एक साथ आना शानदार है। इन दोनों के साथ आने से फैशन इंडस्ट्री को मजबूती मिलेगी जिसकी लंबे समय से आवश्यकता थी।'