बॉलीवुड में किसी एक डिजाइनर के कपड़ों को कई सारी हसीनाओं का पसंद करना आम बात है। जिसकी वजह से कई बार फैशन फेसऑफ जैसी नौबत आ ही जाती है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला जब कियारा आडवाणी और कृति सेनन एक जैसे लहंगे को पहने इतराती दिखीं। हालांकि दोनों ही अलग-अलग मौकों पर इस लहंगे को चुना। तो तस्वीरें देख आप खुद ही तय करिए कि किसका लुक ज्यादा खूबसूरत नजर आ रहा है।
2 of 5
lahenga
- फोटो : instagram
कियारा आडवाणी को जो बहुत ही कम समय में फैंस की चहेती बन गई हैं। उनका स्टाइल भी ज्यादातर मौकों पर सबसे हटके होता है। वहीं बात जब कैजुअल कपड़ों की आती है तो वो सबसे आरामदायक लुक ही अपने लिए चुनती हैं। ब्राइडल लुक के लिए फोटोशूट करवा रहीं कियारा ने इस लहंगो को चुना था।
3 of 5
lahenga
- फोटो : instagram
आइवरी शेड के इस सैटिन और सिल्क मिक्स लहंगे पर गोल्डन कलर की शिमरी एंब्रायडरी की गई है जिसके साथ कियारा ने आइवरी शेड का फुल स्लीव ब्लाउज चुना था। वहीं वो इस लहंगे के साथ पोज देती दिखीं। ब्राइडल पोज के लिए रेडी कियारा ने इस लहंगे को काफी सिंपल तरीके से कैरी किया था। जिसमे किसी भी तरह की एक्सेसरीज शामिल नहीं थी।
4 of 5
fashion
- फोटो : अमर उजाला
जबकि दूसरी तरफ कृति सेनन इस सफेद रंग के लहंगे जिस पर गोल्डन एंब्रायडरी की गई है। इवेंट में शिरकत करने पहुंची कृति ने शांतनु एंड निखिल के डिजाइन किए इस लहंगे के साथ बालों में गजरा और एंटीक पीस ज्वैलरी के साथ इसे मैच किया था। जिसमे उनका लुक सच में किसी ब्राइडल से कम खूबसूरत नहीं दिख रहा था।
5 of 5
अंजनि धवन
- फोटो : इंस्टाग्राम
यहीं नहीं शांतनु एंड निखिल के डिजाइन किए इस खूबसूरत लहंगे को वरुण धवन की भतीजी अंजनी धवन भी वरुण और नताशा दलाल की शादी में पहने नजर आई थी। जिसे उन्होने गॉर्जियस लुक के साथ कैरी किया था।