कियारा आडवाणी बीते कुछ समय में ही लोगों के दिलों पर राज करने लगी हैं। फिल्मों में उनके किरदार को तो लोग प्यार करते ही हैं। वहीं असल जिंदगी में भी वो अपने हटके स्टाइल से हर किसी का दिल जीत लेती हैं। बोल्डनेस और हॉटनेस के साथ ही कियारा का एलिगेंट लुक किसी को भी रिझा देता है। कैजुअल वियर के साथ तो मिस आडवाणी एक्सपेरिमेंट करती ही हैं। वहीं उनका साड़ी को खास अंदाज में पहनना भी फैंस को भा जाता है। तभी तो बैकलेस ब्लाउज वाली इस तस्वीर पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं फैंस।
2 of 5
कियारा आडवाणी
- फोटो : instagram
दरअसल, इन दिनों बॉलीवुड की एक्ट्रेस एथिनिक वियर के लिए साड़ी को वरीयता दे रही हैं। उसमे भी मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की इस शिमरी साड़ी पर तो लगभग हर एक्ट्रेस का दिल आ चुका है। ऐसे में कियारा आडवाणी कैसे पीछे रहती। अभी हाल ही में कियारा ने शिमरी साड़ी में फोटोशूट करवाया है। जिसमे उनका ग्लैमरस लुक फैंस को दीवाना बनाने के लिए काफी है।
3 of 5
कियारा आडवाणी
- फोटो : instagram
वहीं कियारा ने इस सितारों से चमचमाती साड़ी के साथ इतना बोल्ड ब्लाउज पहना कि हर किसी की निगाहें ठहर गईं। साड़ी से मैच करते सिल्वर रंग के सिंपल फैब्रिक के ब्लाउज को ट्यूब कट डिजाइन दी गई है। वहीं बैक पर पट्टियां इसे गजब का बोल्ड लुक दे रही हैं। जिसके साथ कियारा का एलिगेंट लुक बेहद खूबसूरत लग रहा है।
4 of 5
कियारा आडवाणी
- फोटो : instagram
मिस आडवाणी ने इस मैटेलिक साड़ी के साथ काफी मिनिमम मेकअप किया है। जिससे कि साड़ी का लुक बखूबी निखर कर आ रहा है। सिल्वर ईयररिंग्स और हाथों में कड़े के साथ बालों में लाइट कर्ल और फ्लॉलेस बेस मेकअप किया गया है। वहीं पिंक लिप्स और आंखों पर लगभग नो मेकअप लुक भी कियारा की खूबसूरती को कम नहीं कर पा रहा है।
5 of 5
कियारा आडवाणी
- फोटो : instagram
बता दें कि कियारा इससे पहले भी गोल्डन रंग की शिमरी साड़ी में सिजलिंग लुक दिखा चुकी हैं। फिल्म के गाने के लिए पहनी इस साड़ी का बोल्ड लुक फैंस को काफी पसंद आया था।