रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। वहीं शादी की रस्मे भी शुरू हो चुकी हैं। जिसमे करीना कपूर से लेकर करन जौहर और आलिया भट्ट की बहन पूजा भट्ट भी शामिल हुईं। सितारों से सजे इन फंक्शन में हर किसी का खूबसूरत लुक देखने को मिला। हालांकि अभी तक आलिया भट्ट की मेंहदी की तस्वीरें सामने नहीं आई हैं। लेकिन आलिया भट्ट से पहले बीटाउन की इन हसीनाओं ने अपने मेहंदी में इस खास आउटफिट को पहना। देखें कटरीना कैफ से लेकर दीपिका पादुकोण के मेहंदी लुक।
2 of 5
katrina kaif mehandi
- फोटो : instagram/katrinakaif
कटरीना कैफ ने अपनी मेहंदी के लिए सब्यसाची के लहंगे को चुना था। मल्टीकलर के लहंगे पर चमकीले रंग की पट्टियां बनी थी। जो उनके लुक को पूरी तरह से देसी बना रहा था। कटरीना कैफ ने दिसंबर 2021 में विकी कौशल संग सात फेरे लिए थे। वहीं मेहंदी की तस्वीरों को कटरीना ने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा किया था।
3 of 5
priyanka chopra
- फोटो : instagram
मल्टीकलर लहंगे की बात करें तो कटरीना से पहले प्रिंयंका चोपड़ा ने निक जोनास संग सात फेरे लेने के लिए मेहंदी की रस्म में मल्टीकलर का लहंगा चुना था। प्रियंका का ये लहंगा बॉलीवुड के फैशन डिजाइनर अबु जानी संदीप खोसला के कलेक्शन से लिया गया था। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने साल 2018 में सात फेरे लिए थे।
4 of 5
deepika padukone
- फोटो : instagram
दीपिका पादुकोण ने अपनी ड्रीमी वेडिंग के लिए भी बेहद खास सब्यसाची का लहंगा चुना था। वहीं मेहंदी की रस्मों के लिए वो सब्यसाची के कुर्ते को चुना था। पिंक कलर के कुर्ते पर दो दुपट्टे संग स्टाइल की गई थी।
5 of 5
anushka sharma
- फोटो : instagram
अनुष्का शर्मा ने बेहद गुपचुप तरीके से इटली के लेक कोमो में शादी की सारी रस्मों को पूरा किया गया था। जिसके लिए अनुष्का ने सब्यसाची के मल्टीकलर स्ट्राईप लहंगे संग फ्लोरल प्रिंट के क्रॉप टॉप को मैच किया था। जिसके साथ दुपट्टे को स्टाइल नहीं किया गया था। अनुष्का का ये लुक काफी खूबसूरत था। जिसे उन्होने केवल ईयरिंग्स के साथ मैच किया था।