बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम पर बड़े दिनों बाद अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में वे बहुत अच्छी लग रही हैं। उनकी प्रसन्नता उनकी तस्वीरों को और भी खूबसूरत बना रही हैं। कैटरीना लुक्स के मामले में बहुत आगे रहती हैं। उनके फैशन सेंस और फिटनेस के फैंस आज के बनाए हुए नहीं हैं बल्कि पिछले लंबे समय से लोग उन्हें पसंद करते हैं। वे अक्सर बॉलीवुड में और लोगों की चर्चा का विषय बनी रहती हैं। वे अपनी फिटनेस को लेकर भी बहुत अपडेट रहती हैं। अवार्ड शो में भी उन्हें खूबसूरत ड्रेसेस में देखा गया है। हाल ही में कैटरीना ने अपने घर से ही कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इनमें वे बहुत प्यारी दिखाई दे रही हैं। तस्वीरों पर उनके फैंस के अलावा बॉलीवुड के भी कई सारे लोगों ने खूब पसंद किया है। अगली स्लाइड्स से देखिए उनका यह लेटेस्ट लुक।
कैटरीना कैफ का लेटेस्ट लुक है बहुत मनमोहक, फातिमा सना शेख ने कह दी ये बात
ऐसा है लुक
कैटरीना की लेटेस्ट तस्वीरें एकदम नेचुरल है। उन्होंने लाइट पर्पल कलर का ड्रेस पहना हुआ है जिसपर वाइट कलर के स्पोट्स हैं। कफर्टेबल टी शर्ट के साथ लोअर पहना हुआ है। बॉटम और अपर दोनों एक जैसे ही कलर के हैं। कैटरीना का यह लुक एकदम कूल और प्यारा है।
मुस्कराहट है जबरदस्त
कैटरीना इन तस्वीरों में अलग-अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। उनके पोज बहुत अच्छे लग रहे हैं। वे खुलकर मुस्करा रही हैं, इस वजह से ये तस्वीरें बहुत अच्छी लग रही हैं। वे खड़े होकर भी मस्ती कर रही हैं और आराम से बैठकर भी वे तस्वीरें क्लिक करवा रही हैं।
बाल लग रहे हैं बहुत अच्छे
कैटरीना के बाल इन तस्वीरों में बहुत अच्छे लग रहे हैं। उन्होंने बालों को पोनीटेल स्टाइल में बांधा हुआ है। हाई पोनीटेल उनपर खूब जम रही है। आगे से बाल उनके चेहरे पर थोड़े निकल रहे हैं जो कि बहुत अच्छे लग रहे हैं। बालों में लाइट वेव्स दिखाई दे रहे हैं।
चेहरे पर है हल्का मेकअप
कैटरीना ने अपने लुक के अनुसार चेहरे पर बहुत हल्का सा मेकअप किया हुआ है। उनपर डार्क पिंक कलर का लिपशेड खूब अच्छा लग रहा है। आंखों में उन्होंने सामान्य सा काजल और आई लाइनर लगाया हुआ है। कानों में उन्होंने छोटे से आकर्षक ईयर रिंग्स पहने हुए हैं।