Karwa Chauth Special Gajra Hairstyle: करवा चौथ का त्योहार हिंदू धर्म में बेहद खास माना जाता है। खासतौर पर भारतीय विवाहित महिलाओं के लिए एक विशेष पर्व होता है, जिसमें वो अपने पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाएं पारंपरिक पोशाक, श्रृंगार और सुंदरता में कोई कमी नहीं छोड़तीं। ऐसे में बालों में गजरा लगाना उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करता है।
गजरा भारतीय संस्कृति और स्त्री सौंदर्य का प्रतीक भी है। इसकी खुशबू और सादगी किसी भी पारंपरिक लुक को खास बना देती है। अगर आप इस करवा चौथ पर खूबसूरत और सबसे अलग दिखना चाहती हैं, तो बालों में गजरा लगाना बिल्कुल न भूलें। इस लेख में हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ आसान और आकर्षक गजरा स्टाइलिंग टिप्स, जिन्हें अपनाकर आप पा सकती हैं एक ट्रेडिशनल, ग्रेसफुल और फेस्टिव लुक।
2 of 7
स्लीक बन के साथ
- फोटो : instagram
स्लीक बन के साथ
आजकल लड़कियों को स्लीक बन बनाना काफी पसंद आता है। इसमें लुक काफी खूबसूरत लगता है। ऐसे में आप इस स्लीक बन को बनाकर उसमें फूलों का गजरा लगा सकती हैं. स्लीक बन बनाने के लिए बालों में जेल अवश्य लगाएं। वरना आपके बाल उड़े-उड़े दिखेंगे। स्लीक बन बनाने के बाद जूड़ा पिन्स की मदद से अपने बालों में फूलों का गजरा लगाएं।
3 of 7
मेसी बन के साथ
- फोटो : instagram
मेसी बन के साथ
बहुत सी महिलाओं को स्लीक बन बनाना पसंद नहीं आता। ऐसे में आप चाहें तो मेसी बन बना सकती हैं। इसमें बाल थोड़े बिखरे-बिखरे से रहते हैं। इसे आप खुद से बना सकती हैं। बालों में मेसी बन बनाकर उसमें गजरा अटैच करें। ये हेयर स्टाइल देखने में काफी क्यूट लगती है।
4 of 7
साइड ब्रेड्स के साथ
- फोटो : instagram
साइड ब्रेड्स के साथ
जिन महिलाओं को खुले बाल रखना नहीं पसंद, उनके लिए ये हेयर स्टाइल परफेक्ट रहेगी। इसके लिए खुले बालों में आपको साइड ब्रेड्स बनानी है। अब बालों में पीछे की तरफ जहां ब्रेड्स को अटैच किया है, वहां गजरा अटैच करें। इससे आपका लुक बाकियों से अलग दिखेगा। इसे अटैच करते समय कई सारी पिन इस्तेमाल अवश्य करें।
5 of 7
पोनीटेल के साथ
- फोटो : instagram
पोनीटेल के साथ
अगर आपके बाल लंबे हैं तो अपने बालों में पोनीटेल बनाएं। ये पोनीटेल नीचे करके बनाएं, ताकि आपका लंबे बालों को कवर करते हुए गजरा लग जाए। इसके लिए गजरे की कई लेयर आपको कैरी करनी पड़ेंगी, इससे आपके बाल पूरी तरह से ढक जाएगे, जिसकी वजह से आपका लुक अच्छा दिखेगा।